नई दिल्ली ,16 जनवरी । इंडियन कोस्ट गार्ड (ढ्ढष्टत्र) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अरब सागर के रास्ते भारतीय जलक्षेत्र में अवैध रूप से दाखिल हो रही पाकिस्तानी नाव को जब्त किया है। इस नाव पर सवार 9 पाकिस्तानी नागरिकों को हिरासत में लिया गया है। सभी को आगे की जांच के लिए गुजरात के पोरबंदर लाया जा रहा है।
गश्त के दौरान पकड़ी गई संदिग्ध नाव
कोस्ट गार्ड की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, रात नियमित गश्त के दौरान इंटरनेशनल मैरीटाइम बाउंड्री लाइन (ढ्ढरूक्चरु) के पास भारतीय जलक्षेत्र में एक पाकिस्तानी मछली पकड़ने वाली नाव देखी गई। जब कोस्ट गार्ड के जहाज ने उसे चुनौती दी, तो नाव ने तुरंत पाकिस्तान की दिशा में भागने की कोशिश की। कोस्ट गार्ड जहाज द्वारा पीछा किए जाने पर नाव पर सवार क्रू में हड़कंप मच गया। वे अंधेरे का फायदा उठाकर भागने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन ढ्ढष्टत्र के जहाज ने तेजी से कार्रवाई करते हुए नाव को भारतीय जलक्षेत्र में ही रोक लिया और उस पर सवार हो गया।
‘अल-मदीनाÓ नाव पर 9 क्रू सदस्य सवार
जांच के दौरान पता चला कि पकड़ी गई पाकिस्तानी नाव का नाम ‘अल-मदीनाÓ है, जिस पर कुल 9 क्रू सदस्य मौजूद थे। नाव को कोस्ट गार्ड के जहाज द्वारा एस्कॉर्ट कर पोरबंदर लाया जा रहा है, जहां संबंधित सुरक्षा और खुफिया एजेंसियां विस्तृत तलाशी और संयुक्त पूछताछ करेंगी। यह कार्रवाई भारत के समुद्री क्षेत्र में लगातार निगरानी और सख्त कानून प्रवर्तन को दर्शाती है। इंडियन कोस्ट गार्ड ने साफ किया है कि देश की समुद्री सीमाओं की सुरक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी और अवैध घुसपैठ के हर प्रयास पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *