हरिद्वार। जनपदवासियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में जनसुनवाई कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से संबंधित 87शिकायते/समस्याएं दर्ज कराई गई जिसमें से 42समस्याओं का मौके पर निराकरण कर शेष समस्याओं को निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया। जनसुनवाई कार्यक्रम में राजस्व,भूमि,विवाद,विद्युत,राशन अतिक्रमण,पेयजल आदि से संबंधित समस्या दर्ज कराई गई।कार्यक्रम में शिकायतकर्ता केशवधाम अन्नेकी हेतमपुर के ग्रामवासियों ने केशवधाम अन्नेकी हेतमपुर में पेयजल की समस्या को लेकर प्रार्थना पत्र दिया गया। शिकायतकर्ता डॉ हिमांशु द्विवेदी ने बीपीएल और अन्त्योदय से मिलने वाला निःशुल्क एवं सशुल्क चावल को ऊंचे दामों पर बेचने वाले के कार्ड निरस्त करने एवं घरेलू सिलेंडर का कमर्शियल इस्तेमाल रोकने के लिए प्रार्थना पत्र दिया।जयपाल सिंह पुत्र आशा राम निवासी ग्राम ढाढेकी ने ग्राम ढाढेकी ढाणा मज़ाहिदपुर में हो रहे अवैध खनन को रुकवाने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया।जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनसुनवाई में जनता द्वारा दर्ज समस्याओं को त्वरित एवं समयबद्धता के साथ निराकरण करना सुनिश्चित करे।इसमें किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही एवं शिथिलता नहीं बरती जानी चाहिए,शिथिलता बरती जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध आवश्यक करवाई सुनिश्चित की जाएगी।उन्होंने यह भी निर्देश दिए है कि जिन शिकायतों पर स्थलीय निरीक्षण किया जाना है संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय के साथ स्थलीय निरीक्षण कर समस्या का समाधान करना सुनाश्चित करे।शिकायत को दुबारा जनसुनवाई में लेकर न पहुंचे,यदि कोई व्यक्ति अपनी शिकायत को लेकर दुबारा जनसुनवाई में आता है,शिकायत संबंधित अधिकारी द्वारा निस्तारित की जा सकती थी एवं समय पर शिकायत का निस्तारण नहीं किया गया तो ऐसे अधिकारियों की विरुद्ध कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
’सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का निराकरण शीघ्रता से करे संबंधित अधिकारी’
बैठक में सीएम हेल्पलाइन में दर्ज समस्याओं की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि दर्ज शिकायतों को सभी अधिकरी गंभीरता से लेते हुए समय सीमा के अंतर्गत तत्परता से निस्तारण करना सुनिश्चित करे,शिकायतकर्ता से पोर्टल के माध्यम से भी बात करने के निर्देश दिए गए।उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि एक माह से अधिक लंबित शिकायतों का तत्परता से निस्तारण कराना सुनाश्चित करे।समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि विभिन्न विभागों की एक सप्ताह से लंबित शिकायतें है, जिसमें एल 1 पर 541 शिकायतें तथा एल 2 पर 57शिकायतें निस्तारण हेतु लंबित है,जिन्हें शीघ्र निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा,अपर जिलाधिकारी पीआर चौहान,मुख्य चिकित्साधिकारी आर के सिंह,जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश,अधीक्षण अभियंता लोनिवि डी.के.सिंह,मुख्य वित्त अधिकारी अजय कुमार, जिला पंचायतराज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह मुख्य शिक्षा अधिकारी आशुतोष भण्डारी,जिला अर्थ संख्या आधिकारी नलिनी ध्यानी,लोनिवि अधिशासी अभियंता दीपक कुमार, एआरटीओ नेहा झा,डीएसओ श्याम आर्य,जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत,नोडल स्वजल चंद्रकांत मणि त्रिपाठी सहित जिला स्तरीय सम्बन्धित अधिकारी एवं विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादी मौजूद रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *