हरिद्वार। आपदा प्रबंधन उपाध्यक्ष/राज्यमंत्री विनय रोहिल्ला की अध्यक्षता में विकासखंड बहादराबाद की न्याय पंचायत के राष्ट्रीय इंटर कॉलेज औरंगाबाद में’जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार शिविर में विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित जन कल्याणकारी योजनों से 1149क्षेत्रवासियों को लाभान्वित किया गया।विभिन्न विभागों के माध्यम से 155लोगों को विभिन्न प्रमाण पत्र निर्गत किए गए। शिविर में 1590लोग शामिल हुये। शिविर में क्षेत्रवासियों द्वारा विभिन्न विभागों से संबंधित 68समस्याएं दर्ज कराई गई,जिसमें 23समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया,शेष समस्याओं को त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपाध्यक्ष आपदा प्रबंधन/राज्यमंत्री विनय रोहिल्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम पूरे प्रदेश में आयोजित किए जा रहे हैं।शिविर के द्वारा विभिन्न विभागों के माध्यम से केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के साथ ही स्टालों के माध्यम से संचालित योजनाओं की जानकारी भी क्षेत्रीय जनता को उपलब्ध कराई जा रही है।उन्होंने कहा कि जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम में भारी संख्या में क्षेत्रीय जनता शामिल हुये। इसमें 1304लोगों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करते हुए विभिन्न प्रमाण पत्र भी निर्गत किए गए। विभिन्न विभागों से संबंधित 68शिकायतों में से 23का मौके पर ही निराकरण किया गया तथा शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।अपर जिलाधिकारी प्रशासन पीआर चौहान ने संबंधित अधिकारियों को कहा कि जिन शिकायतों का जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम में निस्तारित नहीं हो पाया है,उन शिकायतों का तत्परता से निराकरण करना सुनाश्चित करे।शिविर में रानीपुर विधायक आदेश चौहान,खंड विकास अधिकारी मानस मित्तल सहित क्षेत्र के समस्त ग्राम प्रधानगण,पंचायत सदस्यगण,अधिकारी व कर्मचारीगण और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
’विकास खण्ड नारसन’
राज्यमंत्री देशराज कर्णवाल की अध्यक्षता में विकास खंड नारसन के न्याय पंचायत मोहम्मदपुर जट के बारात घर में ’जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार’अभियान के अंतर्गत बहुउद्देशीय शिविर में 66लोगों को विभिन्न विभागों से प्रमाण पत्र निर्गत किए गए तथा 404लोगों विभिन्न विभागों की संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया।इस शिविर में 1480लोगों ने प्रतिभाग किया।बहुउद्देशीय शिविर में कुल 75शिकायतों में से 29शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया,जबकि शेष शिकायतों के निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को आदेश जारी कर दिए गए।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपाध्यक्ष,समाज कल्याण योजनाएं अनुश्रवण समिति (राज्यमंत्री स्तर)देशराज कर्णवाल ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार प्रदेश की सभी न्याय पंचायतों में यह अभियान चलाया जा रहा है।इसका उद्देश्य विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र नागरिकों तक पहुँचाना तथा उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। शिविर में विभिन्न विभागों की जन-कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से सैकड़ों क्षेत्रवासियों को लाभान्वित किया गया। उन्होंने कहा कि बहुउद्देशीय शिविर के माध्यम से क्षेत्रीय जनता को भरपूर लाभ हो रहा है।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व दीपेंद्र सिंह नेगी ने सभी संबंधित अधिकारियों को क्षेत्रवसियो की समस्याओं का शीघ्रता से निस्तारण करने के निर्देश दिए।इस अवसर पर बहुउद्देशीय शिविर में ग्रामीणों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई।इस दौरान जिला अध्यक्ष भाजपा डॉ मधु सिंह,प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा अनीश गौड़, चेयरमैन सुशील राठी,जिला पंचायत सदस्य आजाद,खंड विकास अधिकारी सुभाष सैनी,क्षेत्रीय ग्राम प्रधान,क्षेत्र पंचायत सदस्य सहित जनप्रतिनिधि, जिला स्तरीय अधिकारी एवं भारी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
विकास खण्ड लक्सर’
उपजिलाधिकारी लक्सर सौरभ असवाल की अध्यक्षता में विकास खंड लक्सर के न्याय पंचायत आकोढ़ा कला के पंचायत घर बसेड़ी खादर में’जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार’ अभियान के अंतर्गत बहुउद्देशीय शिविर में 455लोगों को विभिन्न विभागों से प्रमाण पत्र निर्गत किए गए तथा 341लोगों विभिन्न विभागों की संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया। इस शिविर में 1125लोगों ने प्रतिभाग किया।बहुउद्देशीय शिविर में कुल 46 शिकायतों में से 37शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया,जबकि शेष शिकायतों के निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को आवश्यक आदेश जारी कर दिए गए।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री शोभाराम प्रजापति ने कहा कि जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम में योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जा रहा है,जिसका लाभ आम जन मानस को उपलब्ध हो रहा है,इसके लिए उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है।उन्होंने जनप्रतिनिधियों से अपेक्षा की है कि कार्यक्रम में अधिक से अधिक ग्रामीणों को प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित करे तथा आयोजित होने वाले शिविरो का सभी जनप्रतिनिधि अपने अपने क्षेत्रों में व्यापक प्रचार प्रसार करे ताकि योजना का लाभ क्षेत्रीय जनता को उन्हीं की द्वार पर उपलब्ध हो सके।शिविर में उपजिलाधिकारी लक्सर सौरभ असवाल ने सभी संबंधित अधिकारियों को क्षेत्रवसियो की समस्याओं का शीघ्रता से निस्तारण करने के निर्देश दिए।इस दौरान पूर्व विधायक संजय गुप्ता,पूर्व चेयरमैन नगर पंचायत अम्बरीष गर्ग,खंड विकास अधिकारी परवीन भट्ट,क्षेत्रीय ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य सहित जनप्रतिनिधि,जिला स्तरीय अधिकारी एवं भारी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
