सहारनपुर। राष्ट्रीय कोरी महासभा के प्रदेश महासचिव सुरेन्द्र कुमार कोरी को भारतीय जनता पार्टी की प्रान्तीय परिषद का सदस्य मनोनीत होने पर कोरी समाज व भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने सुरेन्द्र के प्रान्तीय परिषद का सदस्य बनने से दलित व पिछड़े लोगो को इसका लाभ मिलेगा।
स्थानीय कलेक्ट्रेट परिसर में आयाोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि सुरेन्द्र कुमार कोरी भाजपा के जुझारू व कर्मठ कार्यकर्ता है, जो पिछले काफी समय से भाजपा संगठन में विभिन्न पदो पर रहकर पार्टी को मजबूती प्रदान करने का काम कर रहे है। उन्होंने कहा कि सुरेन्द्र कोरी के प्रान्तीय परिषद का सदस्य बनने से भाजपा को मजबूती मिलेगी और वो कोरी समाज भाजपा के पक्ष में मजबूती से लामबंद होने का काम करेगा। सम्मान समारोह को भाजपा पिछडा प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य एड.बोधराम धीमान, राष्ट्रीय कोरी महासभा के संरक्षक बाबू श्याम लाल कोरी, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला संयोजक व वरिष्ठ पत्रकार सुधीर सोहल, राजकुमार ठेकेदार व सुनील कोरी ने भी संबोधित किया। इस दौरान भारी संख्या में राष्ट्रीय कोरी महासभा के पदाधिकारी मौजूद रहे।
