सहारनपुर। लोकप्रिय सांसद चैधरी इकरा हसन का सर्वश्रेष्ठ नवोदित सांसद चुने जाने पर सहारनपुर नगर आगमन पर महिला सपा नेत्रियों ने शाॅल और पगड़ी पहनाकर सम्मान किया।
पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस हाउस में सांसद इकरा हसन जनसुनवाई का कार्य किया। कैराना लोकसभा और सहारनपुर नगर के आसपास से आए क्षेत्र वासियों की समस्या का निस्तारण किया। इकरा हसन ने कहा कि आने वाले 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने जा रही है। मौजूदा सरकार में स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार नाम का एजेंडा नहीं है। अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश में नया विजन लेकर आ रहे हैं। 2027 में सरकार बनने पर युवाओं को रोजगार की कोई कमी नहीं रहेगी। समाजवादी सरकार ने हमेशा जरूरतमंदो, किसानो, शोषितो, युवाओं और वंचितों के कल्याण के लिए काम किया है। सपा नेत्री मंजू अरोड़ा ने इकरा हसन को सर्वश्रेष्ठ नवोदित सांसद चुने जाने पर शाॅल और पगड़ी पहनाकर सम्मान किया। उन्होंने कहा यह महिलाओं के लिए गर्व की बात है इतनी छोटी उम्र में सांसद बनकर नवोदित सांसद चुना गया है। यह पूरे उत्तर प्रदेश और भारत की महिलाओं के लिए गर्व की बात है। युवा सपा नेत्री अरीशा सलमानी, नबिया सलमानी व कार्यालय प्रभारी फैसल सलमानी ने भी सांसद इकरा का स्वागत किया। इस मौके पर साजिद चैधरी, वसीम चैधरी, नियाज चैधरी, संदीप सैनी, सलीम अख्तर, संजू अरोड़ा, रवि यादव, शुभम वर्मा, शुभम थापा, मुबारक चैधरी, गोलू आदि मौजूद रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *