हरिद्वार। तीर्थनगरी हरिद्वार को स्वच्छ,सुंदर,क्लीन जनपद बनाने के लिए पिछले चालिस दिनों से निरंतर सफाई अभियान चलाया जा रहा है,जिसका असर धरातल पर दिखने लगा है,सफाई अभियान नगरीय क्षेत्र से लेकर गांव कस्बों एवं सड़क मार्गों तक सफाई अभियान निरन्तर चलाया जा रहा है।जनपद हरिद्वार को स्वच्छ,सुंदर बनाने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित प्रयासरत है एवं चल रहे सफाई अभियान का स्वयं निरन्तर मॉनिटरिंग कर रहे है।नगर प्रशासक एवं संपदा अधिकारी बीएचईएल संजय पंवार द्वारा अवगत कराया गया है कि बीएचईएल द्वारा कोतवाली रानीपुर से टिहरी विस्थापित रोड पर तथा शास्त्री मार्ग पर बीएचईएल स्टेडियम के समीप एवं बैरियर नंबर 1 एवं पीठ मार्केट निकट टीबड़ी कॉलोनी स्थित आसपास क्षेत्र में टाउनशिप प्रशाशन विभाग द्वारा नियमित साफ सफाई कार्य किया जा रहा है।अधिशासी अभियंता लोनिवि दीपक वर्मा ने अवगत कराया है कि लोक निर्माण विभाग द्वारा अलावलपुर पीतपुर से डेराकरल मोटर मार्ग पर झाड़ी कटान के साथ साफ सफाई का कार्य कराया गया।खंड विकास अधिकारी खानपुर ने अवगत कराया है कि खानपुर क्षेत्रांतर्गत शाहपुर,हस्तौली में साफ सफाई का कार्य करवाया गया।खंड विकास अधिकारी रुड़की ने अवगत कराया है कि रुड़की क्षेत्रांतर्गत सड़क किनारे पड़े गोबर और कूड़े को जेसीबी,ट्रैक्टर ट्रॉली के माध्यम से हटाया गया एवं क्षेत्रांतर्गत साफा सफाई का कार्य कराया गया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *