हरिद्वार। जनपद भ्रमण पर पहुंचे राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना ने सीसीआर सभागार में सफाई कर्मचारियों के लिए उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं एवं सरकार द्वारा संचालित योजनाओं एवं सफाई कर्मचारियों के समस्याओं को लेकर संबंधित समीक्षा बैठक की।बैठक की समीक्षा करते हुए उपाध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना ने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए है कि सफाई कर्मचारियों को जो भी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है,वह उन्हें समय से उपलब्ध कराई जाए।सफाई कर्मचारियों का मानदेय/वेतन समय से उपलब्ध कराया जाए,कंपनियों के माध्यम से रखे जाने वाले सफाई कर्मचारियों को टेंडर प्रकिया में पारदर्शिता के साथ किया जाए। बैठक के समीक्षा के दौरान उन्होंने पाया कि कई विभाग पूर्ण जानकारी के साथ बैठक में उपस्थित नहीं हुए,जिसपर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि सभी अधिकारी अगली बैठक में पूर्ण जानकारी के साथ स्वयं बैठक में उपस्थित हो।जल संस्थान की समीक्षा के दौरान उन्होंने पाया कि श्रमिकों को सीवरेज कार्य हेतु उपलब्ध कराये जाने वाले उपकरण,बीमा आदि जानकारी पर स्पष्ट जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई,जिसपर उन्होंने 29दिसंबर को सभी विवरण सहित आयोग में उपस्थित होने के निर्देश दिए है।उन्होंने यह भी निर्देश दिए है कि किसी भी सफाई कर्मचारी का किसी भी दशा में उत्पीड़न न हो।उन्होंने नगर निगम को निर्देश दिया है कि आउटसोर्स से सफाई कर्मचारियों का बकाया 5 वेतन का भुगतान इसी माह के अंत तक करें तथा मृतक आश्रितों को 15दिन के भीतर नियुक्त कराने के लिए कारवाई करें।उन्होंने यह भी निर्देश दिए है कि जिन सफाई कर्मचारियों के आयुष्मान एवं गोल्डन कार्ड नहीं बनाए गए है उनके लिए शिविर आयोजित किए जाए तथा समय समय पर सभी सफाई कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण करायें।उन्होंने रेलवे को भी निर्देश दिए है कि उनके अधीन कार्य कर रहे सफाई कर्मचारियों एवं उन्हें दिया जाना वाले वेतन के संबंध में पूर्ण जानकारी से तीन दिन के भीतर आयोग को जानकारी से अवगत कराने के निर्देश दिए।बैठक में अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी ने उपाध्यक्ष सफाई आयोग को आश्वस्त किया है कि उनके द्वारा जो भी दिशा निर्देश दिए गए है,उनका अनुपालन संबंधित विभाग से तत्परता से कार्य जाएगा।बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस उत्तराखंड सुरेंद्र तेश्वर,प्रदेश महामंत्री राजेंद्र श्रमिक,राष्ट्रीय क्रांतिकारी मोर्चा राष्ट्रीय सचिव राजेश राजोरिया,आत्माराम बेनीवाल,प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ रजि उत्तराखंड चौधरी सुनील राजौर,प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रवीण तेश्वर,जिला पंचायत राज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह,एसएनए नगर निगम दीपक गोस्वामी,सभी नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारी एवं संबंधित अधिकारी,सफाई यूनियन के अधिकारी एवं सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *