सीएम हैल्पलाईन में दर्ज शिकायतों का निर्धारित समय में करे समाधान-जिलाधिकारी
हरिद्वार। जनपदवासियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में आयोजित जन सुनवाई कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से संबंधित 102शिकायते/समस्याएं दर्ज कराई गई,जिसमें से 48समस्याओं का मौके पर निराकरण किया गया,शेष समस्याओं को निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया।जनसुनवाई कार्यक्रम में राजस्व,भूमि विवाद,विद्युत,अतिक्रमण आदि से संबंधित समस्या दर्ज कराई गई। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनसुनवाई में जनता द्वारा जो भी समस्याएं दर्ज कराई जा रही है,उन समस्याओं को त्वरित एवं समयबद्धता के साथ निराकरण करना सुनिश्चित करे।इसमें किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही एवं शिथिलता नहीं बरती जानी चाहिए,शिथिलता बरती जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध आवश्यक करवाई सुनिश्चित की जाएगी।
सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करे संबंधित अधिकारी’
बैठक में सीएम हेल्पलाइन में दर्ज समस्याओं की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि सभी अधिकारी गंभीरता से लेते हुए समय सीमा के अंतर्गत तत्परता से निस्तारण करना सुनिश्चित करे।शिकायतकर्ता से पोर्टल के माध्यम से भी बात करने के निर्देश दिए गए।उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि एक माह से अधिक लंबित शिकायतों का तत्परता से निस्तारण कराना सुनाश्चित करे।समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि विभी विभागों से संबंधित एल 1 पर 519 शिकायतें तथा एल 2 पर 112शिकायतें निस्तारण हेतु लंबित है,जिन्हें शीघ्र निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा,अपर जिलाधिकारी(वित्त एवं राजस्व)दीपेंद्र सिंह नेगी, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) पी आर चौहान ,जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश,मुख्य शिक्षा अधिकारी आशुतोष भण्डारी,जिला अर्थ संख्या आधिकारी नलिनी ध्यानी,लोनिवि अधिशासी अभियंता दीपक कुमार,एआरटीओ नेहा झा,डीएसओ श्याम आर्य,जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत,नोडल स्वजल चंद्रकांत मणि त्रिपाठी सहित जिला स्तरीय सम्बन्धित अधिकारी एवं विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादी मौजूद रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *