डा० एम ए तोमर
मुजफ्फरनगर/खतौली। तहसील सभागार में सोमवार को उपजिलाधिकारी निकिता शर्मा की अध्यक्षता एवं तहसीलदार अरविंद कुमार की उपस्थिति में एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) कार्य की समीक्षा बैठक राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों और बीएलए के साथ आयोजित की गई।इससे पूर्व एसडीएम ने बीएलओ के साथ बैठक कर घर-घर भौतिक सत्यापन करते हुए त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करने के सख्त निर्देश दिए।बैठक में एसआईआर प्रक्रिया के तहत एएसडीडी सूची (अनुपस्थित,स्थानांतरित,मृतक व डुप्लीकेट मतदाता) पर विस्तार से चर्चा हुई।एसडीएम ने बताया कि सभी बूथों पर एएसडीडी सूची राजनैतिक दलों व बीएलए की मौजूदगी में चस्पा कर दी गई है तथा प्राप्त दावों व आपत्तियों के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया गया। 2003 की सूची में नाम न होने के मामले में उन्होंने बीएलओ को फॉर्म-6 भरवाकर नाम जोड़ने के निर्देश दिए जिस पर सभी दलों ने सहमति जताई।समीक्षा में बताया गया कि तहसील क्षेत्र में एसआईआर कार्य लगभग 86 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है शेष 14 प्रतिशत कार्य को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए।एसडीएम ने चेतावनी दी कि लापरवाही पर कार्रवाई होगी।तहसीलदार ने अधूरे क्षेत्रों में विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।साथ ही पात्र नागरिकों से 26 दिसंबर तक गणना प्रपत्र जमा करने की अपील की गई।बैठक में खंड शिक्षा अधिकारी पंकज अग्रवाल,बीडीओ ज्योति बाला,कानूनगो राकेश गोयल,सपा नेता दिमाग सिंह एडवोकेट,मास्टर अब्दुल सत्तार,आफाक पठान,अभिषेक गोयल एडवोकेट,शादाब कुरैशी,भाजपा नेता राजू उपाध्याय, प्रमोद शर्मा एडवोकेट,सुनील उपाध्याय,रालोद नेता फसीह अख्तर,बसपा नेता प्रमोद तेजयान,

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *