हरिद्वार। आपरेशन कालनेमी के तहत पुलिस लगातार ढोंगी बाबाओं के खिलाफ लगातार कार्यवाही कर रही है।शनिवार को कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने क्षेत्र में अभियान चलाते हुए बाबाओं का वेश धारण कर तंत्र मंत्र,जाूद टोना आदि दिखाकर लोगों को प्रभावित करने का प्रयास कर रहे 7कालनेमियों पीर मोहम्मद शाह पुत्र बिंदुषा निवासी ग्राम जमालपुर शहंशाह बाद अलीगढ़ उत्तर प्रदेश,हाल निवासी-ग्राम महमूदपुर थाना पिरान कलियर हरिद्वार,रमेश गिरी पुत्र ओम प्रकाश शर्मा निवासी मोहल्ला सिमली थाना लक्सर हरिद्वार,मनोज पुत्र रिशिपाल निवासी आदर्श नगर नजीबाबाद जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश,हाल निवासी मोहल्ला सिमली लक्सर,सनी कुमार देव पुत्र लेखू दास निवासी मध्य प्रदेश हाल निवासी शिवपुरी लक्सर,चन्दन सिंह पुत्र नारायण सिंह निवासी ग्राम उपरारी अल्मोड़ा,हाल निवासी पीठ बाजार ज्वालापुर, अशोक कुमार पुत्र गणेशचंद्र निवासी खुर्जा उस्मान खान अहीर पाड़ा बुलंदशहर उत्तर प्रदेश, हाल निवासी बाबा बर्फानी का आश्रम कनखल,रतन वीर सिंह पुत्र जबर सिंह निवासी बुलंदशहर खुर्जा उत्तर प्रदेश,हाल निवासी बाबा बर्फानी का आश्रम कनखल को धारा 172(2) बीएनएसएस के अन्तर्गत गिरफ्तार कर लिया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *