हरिद्वार। शिक्षकेत्तर कर्मचारी यूनियन,गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय की आम सभा की बैठक शनिवार को प्राचीन भारतीय इतिहास,संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग के सभागार में हुई।बैठक में आगामी वर्ष के लिए सर्वसहमति से अध्यक्ष पद पर रजनीश भारद्वाज एवं महामंत्री पद पर नरेन्द्र मलिक को चुना गया।इस अवसर पर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कहा कि समविश्वविद्यालय के कर्मचारियों ने पुनः उन्हें जो यह जिम्मेदारी दी है,उस विश्वास पर वह खरा उतरने का प्रयास करेंगे।उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थिति में कर्मचारियों के हितों व समविश्वविद्यालय के अधिकारों के संघर्ष को और अधिक मजबूती से आप सभी के सहयोग से जारी रखा जाएगा।उन्होंने कहा कि हमारी लड़ाई किसी व्यक्ति विशेष से न होकर सिद्धान्तों की लड़ाई है।सभी कर्मचारी एकमत से भारत सरकार द्वारा निर्देशित अधिनियम 2023 के अनुसार विश्वविद्यालय को संचालित किए जाने के लिए संघर्षरत है।यह संघर्ष भविष्य में भी जारी रहेगा।सदन में उपस्थित संगठन के सभी सदस्यों का हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त करते है।इस अवसर पर शत्रुघ्न झा,प्रकाश चन्द्र तिवाड़ी,विरेन्द्र सिंह,विरेन्द्र पटवाल ,राजकुमार,सुनील भगत,अजय,चरणजीत,सुशील रौतेला,अरूण पाल,मंजु नेगी,लीलावती,शान्ता, प्रेमनिवास गुप्ता,संजय,बिजेन्द्र सिंह,रविन्द्र,डा.गौरवदीप सिंह भिण्डर,महेश जोशी,नवीन, भारत, रूपेश पन्त,हेमन्त सिंह नेगी,कुलभूषण शर्मा,डा.सचिन पाठक,विकास,कमल बिडला,नीरज कुमार बिडला,जॉनी टांक,अंकित कृष्णात्री,धर्मेन्द्र बिष्ट,आशीष थपलियाल सहित विभिन्न शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।इस अवसर पर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का फूल मालाएं पहनाकर व ढोल बजाकर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन दीपक वर्मा ने किया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *