लघु व्यापारियों को प्रदान किए जाएंगे स्वरोजगार के अवसर-किरण जैसल
हरिद्वार। नगर निगम द्वारा भगत सिंह चौक से सेक्टर-2 बैरियर तक विकसित किए गए दौ सौ स्ट्रीट वेंडर की क्षमता वाले तीसरे वेंडिंग के दुकान आंवटन के दूसरे चरण में मेयर कार्यालय पर लक्की ड्रा के माध्यम से 10लाभार्थियों को दुकानें आवंटित की गयी।मेयर किरण जैसल ने लक्की ड्रा की पर्ची निकाली,लाभार्थी लघु व्यापारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। मेयर श्रीमती किरण जैसल ने कहा कुंभ मेले के आयोजन से पहले ही नगर निगम में पंजीकृत रेड़ी पटरी के लघु व्यापारियों को चिन्हित वेंडिंग जोन में व्यवस्थित व स्थापित करने के निर्देश दिए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर योजना को नगर निगम के सभी वार्डों में लागू किया जाएगा। प्राथमिकता के आधार पर लघु व्यापारियों को स्वरोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे।लघु व्यापार एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कहा कि भगत सिंह चौक सेक्टर-2 बेरियर वेडिंग जोन के लगभग 44लाभार्थियों को नगर निगम प्रशासन द्वारा दुकान आवटित कर दी गई हैं।उत्तरी हरिद्वार के दूधाधारी चौक,सप्तऋषि, भूपतवाला,पावन धाम के सामने सर्वानंद घाट के लघु व्यापारियों को वेडिंग जोन में स्थापित करने की कार्रवाई नगर निगम द्वारा की जा रही है।संजय चोपड़ा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी,मेयर किरण जैसल,जिलाधिकारी मयूर दीक्षित,नगर आयुक्त नंदन कुमार का धन्यवाद किया। सभी वेंडिंग जोन में मूलभूत सुविधाओं के साथ सौंदर्यकरण कराए जाने की मांग भी की।इस अवसर पर सहायक नगर आयुक्त महेंद्र यादव,सहायक नगर आयुक्त श्याम सुंदर प्रसाद ,लिपिक शिवप्रकाश चौहान,सिटी मेंशन मैनेजर अंकित सिंह रमोला सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारियों के साथ लाभार्थी लघु व्यापारी शामिल रहे।
