हरिद्वार। लोकसभा सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत की अध्यक्षता में मेला नियत्रण कक्ष सीसीआर के सभा कक्ष में जिला विकास समन्व्य एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में विभिन्न विभागों के माध्यम से केन्द्र सरकार द्वारा संचालित जल कल्याणकारी योजनाओं की विभागवार समीक्षा की गई। पूर्व बैठक में दिए गये निर्देशों में की गई कार्यवाही की विभागवार समीक्षा भी की गई। बैठक से पूर्व सासंद ने संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्प माला अर्पित करते हुए उन्हें नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की।समीक्षा करते हुए सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा संचालित कई महत्वकांक्षी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुँचाने के लिए सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ धरातल पर कार्य करना सुनिश्चित करें ताकि योजना जनमानस तक पहुॅच सके।उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि आपसी समन्वय के आभाव में कोई भी जन कल्याणकारी योजना बाधित नहीं होनी चाहिए। सड़क मार्गाे की समीक्षा करते हुए उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि उनके अधीन जो भी सड़क निर्माण के कार्य किये जा रहे है,उन कार्याे को शीर्ष प्राथमिकता के साथ पूर्ण करना सुनिश्चित करें,जनप्रतिनिधियों द्वारा जो भी समस्याएं बताई गई है,उन समस्याओं पर तत्परता से कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।उन्होंने परिवहन विभाग सहित पुलिस को निर्देश दिए है कि ओवर लोडिंग वाहनों के कारण कोई दुर्घटना गठित न हो, इसपर कड़ी निगरानी रखें।स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए कि चिकित्सालयों में आने वाले सभी मरीजों को उचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो इसके लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध करने के निर्देश दिए।उन्होंने यह भी निर्देश दिए है कि गर्भवती महिलाओं को रेफर न किया जाए इसके लिए उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए।जनपद के सभी चिकित्सालयों में किसी भी उपकरण आदि की जरूरत हो तो सासंद निधि से धनराशि अवमुक्त कर दी जाएगी,चिकित्सालयों में एंटी रेबीज डोज एवं टीबी की दवाइयों के उपलब्धता के बारे में जानकारी ली।पेयजल की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि जो भी कार्य किए जा रहे है समयबद्धता के साथ पूर्ण करे एवं जिन क्षेत्रों में पाइप लाइन लीकेज हो रही है,उनको तत्परता से दूरस्त करने के निर्देश दिए। पेयजल लाइन डालने के दौरान जो भी सड़क क्षतिग्रस्त हो रही है उन सड़कों का मरम्मत कार्य शीघ्रता से किया जाए,आम जन मानस को कोई असुविधा न होने पाए।विद्युत्त विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि विद्युत्त विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए है कि विद्युत आपूर्ति बाधित होने पर त्वरित गति से कार्य करते हुए विद्युत आपूर्ति सुचारू की जाए एवं विद्युत चोरी न हो इसपर कड़ी निगरानी रखते हुए,विद्युत चोरी करने वालों पर आवश्यक कार्यवाही करते हुए उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई जाए।सिंचाई विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि सिंचाई विभाग को असिंचित क्षेत्र के संबंध में डाटा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए ताकि असिंचित क्षेत्रों में सिंचाई के लिए जारी योजना बनाई जा सके।उन्होंने पशुपालन की समीक्षा करते हुए डेयरी पालन एवं बकरी पालन पर विशेष जोर देते हुए लोगों को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए।उन्होंने अटल पेंशन योजना,प्रधानमंत्री आवास योजना,कृषि विभाग,पूर्ति विभाग,शिक्षा विभाग,बाल विकास,उद्योग विभाग,खेल विभाग,श्रम विभाग,समाज कल्याण विभाग ,ग्राम्य विकास आदि विभागों की संचालित योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सांसद को आश्वत किया कि उनके द्वारा जो भी दिशा निर्देश दिए गये है, उनका सम्बंधित विभागों से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा,उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि जनप्रतिनिधियों द्वारा जो भी समस्याएं बताई गई है उनका तत्परता से निराकरण करना सुनाश्चित करे तथा इनकी की गई कार्यवाही से रिपोर्ट एक माह के अंदर मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय को उपलब्ध करायें।बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी,हरिद्वार मेयर किरण जैसल ,विधायक मदन कौशिक,विधायक काजी निजामुद्दीन,विधायक वीरेन्द्र जाति,विधायक फुरकान अहमद ,विधायक आदेश चौहान,विधायक प्रदीप बत्रा,विधायक अनुपमा रावत,जिलाध्यक्ष हरिद्वार आशुतोष शर्मा,जिलाध्यक्ष रुड़की डॉ.मधु सिंह,शिवालिक नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा,मुख्य विकास अधिकारी डॉ.ललित नारायण मिश्रा,एचआरडीए सचिव मनीष सिंह,मुख्य नगर आयुक्त रुड़की राकेश चंद्र तिवारी,जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश सहित अध्यक्ष नगर पालिका,अध्यक्ष नगर पंचायत,समिति के सदस्य एवं जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *