हरिद्वार। विश्व दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर समाज कल्याण विभाग के तत्वावधान में राज्य स्तरीय दक्षता पुरस्कार वितरण समारोह कार्यक्रम विकास भवन के ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य अतिथि रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक आदेश चौहान ने सभी दिव्यंजनो को विश्व दिव्यांगजन दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज के दिन विभिन्न क्षेत्रों में व्यवसाय करने एवं शासकीय कार्यालयों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले दिव्यांगजनो को उनके विशिष्ट कार्यों के लिए उन्हें सम्मानित एवं पुरस्कृत किया जा रहा है,जो अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणादायक है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दूरगामी सोच से ही दिव्यांगजन का नाम रखा गया कि सभी के समानता से देखा जाए।उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन कोई अभिशाप नहीं है,यदि मन में दृढ़ इच्छाशक्ति है तो कठिन से कठिन लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है,जिस तरह से आप सभी दिव्यांग भाई बहनों ने कठिन चुनौतियों के सामना करने के बाद अपना लक्ष्य को हासिल किया है। कार्यक्रम में जनपद के 75दिव्यागजनों को मेडल, प्रशस्ति पत्र एवं 8हजार की धनराशि देकर पुरस्कृत किया गया,जिसमें राजकुमार(ग्राम नारसन खुर्द),बंशीलाल(नारसन कला),अकलीम(जसोधरपुर),नूरसरत बानो(जसोधरपुर),समीम,अजय कुमार,अफसाना,जमशेद,खुर्शीद,रुकसार,कल्लू,प्रलब विश्वास,सादाब अली,रोसा देवी,प्रदीप कुमार,दिग्विजय सिंह,सत्येंद्र कुमार,देवेंद्र कुमार,पिंकी देवी,विपिन कुमार, सरिता,संजय कुमार आदि को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती संतोष नेगी ने किया। कार्यक्रम मे जिला समाज कल्याण अधिकारी अविनाश भदौरिया ने मुख्य अतिथि को शाल भेंटकर सम्मानित किया।कार्यक्रम में पहुंचे सभी दिव्यागजनों का आभार प्रकट किया। इस दौरान जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश,प्रभारी जिला सूचना अधिकारी रती लाल शाह, प्रभारी समाज कल्याण अधिकारी अभिजीत सिंह,अपर जिला समाज कल्याण अधिकारी सुबोध शर्मा सहित संबंधित अधिकारी,कर्मचारी एवं विभिन्न क्षेत्रों से आए दिव्यागजन मौजूद रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *