हरिद्वार। जनपदवासियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में हरिद्वार तहसील में अपर जिला अधिकारी प्रशासन पी.आर.चौहान के अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से आए ग्रामीणों द्वारा 21समस्याएं दर्ज कराई ,जिसमें से 6समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया शेष समस्याओं को त्वरित कार्रवाई हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया।तहसील दिवस के अवसर पर अधिक समस्याएं भूमि विवाद,विद्युत,राशन कार्ड, सड़क से संबंधित समस्याएं दर्ज की गई।तहसील दिवस में अपर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि तहसील दिवस में जो भी समस्याएं क्षेत्रीय जनता द्वारा दर्ज कराई गई है उनका समयबृद्धता के साथ निस्तारण करना सुनिश्चित करें।इसमें किसी भी प्रकार की कोई शिथिलता एवं ढिलाई नहीं बरतनी जानी चाहिए,उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का उद्देश्य है कि जनपदवासियों की समस्याओं का तहसील दिवस के अवसर पर ही निराकरण किया जाए,ताकि जनपदवासियों को अपनी समस्याओं को लेकर अनावश्यक कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़े।उन्होंने उपजिलाधिकारी एवं पटवारी एवं लेखपालों को निर्देश दिए हैं कि भूमि विवाद से संबंधित प्रकरणों पर स्थलीय निरीक्षण करते हुए भूमि की पैमाइश की जाए पैमाइश करते हुए वस्तु स्थिति की जांच करने के निर्देश दिए।तहसील दिवस में उपजिलाधिकारी हरिद्वार जितेंद्र कुमार,जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश,अधिशासी अभियंता लोनिवि दीपक कुमार,सहायक मत्स्य गरिमा मिश्रा,परियोजना अधिकारी उरेडा,युद्ध वीर सिंह बिष्ट,मुख्य कृषि अधिकारी गोपाल सिंह भंडारी संबंधित अधिकारियों एवं विभिन्न क्षेत्रों से आए हुए फरियादी मौजूद रहे।
