हरिद्वार। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व गन्ना मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि उत्तर प्रदेश में गन्ना मूल्य घोषित होने के बाद उत्तराखंड में पांच रुपये ज्यादा प्रति किं्वटल गन्ने का समर्थन मूल्य घोषित किया गया है।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनप्रतिनिधियों, किसानों की वार्ता ध्यान से सुनी और रेट बढ़ने का निर्णय लिया।मूल्य वृद्धि करने से पहले औपचारिकता पूरी करने के लिए समिति बनाई गई और समितियों के सुझावों पर अमल किया गया।रविवार को डामकोठी में पत्रकारों से वार्ता करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि हरिद्वार के किसान,जनप्रतिनिधि 25नवम्बर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिले और उनसे गन्ना मूल्य घोषित करने की मांग की। किसानों से वार्ता के बाद मुख्यमंत्री ने विधिवत घोषणा करते हुए गन्ने का मूल्य अगेती प्रजाति का 405 और पछेती का 395रुपये कर दिया है,इससे किसानों में खुशी है,हर किसान खुश है।किसानों एवं संगठनों ने मुख्यमंत्री का आभार जताया है।उन्होंने कहा कि किसी कारण से इकबालपुर चीनी मिल नहीं चला है,उसके स्थान पर एक अन्य चीनी मिल बनाने के लिए प्रस्ताव दिया था,विकल्प के बदले में मुख्यमंत्री ने आश्वासन देते हुए मुख्यमंत्री ने इसे अपनी घोषणा में शामिल कर लिया है। सरकारी औपचारिक एवं सर्वे कराने के बाद नई चीनी मिल स्थापित कराने का काम किया जाएगा। किसानों को किसी भी सूरत में परेशान नहीं होने दिया जाएगा।उन्होंने बताया कि इकबालपुर नहर को भी बनाने का काम किया जाएगा।रायसी से लेकर कनखल तक करीब 22किमी सड़क जिसकी लागत करीब 200 करोड़ की होगी,उसके सर्वे का काम हो गया है।मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है कि विधानसभा चुनाव से पहले उस सड़क पर काम शुरू हो जाएगा।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सभी को बड़ी शालीनता से सुनते हैं,आश्वासन के बजाय तत्काल काम शुरू करा देते हैं। बताया कि जब वे गन्ना मंत्री थे तो गन्ने का मूल्य 29.50 रुपये बढ़ाया गया था।उन्होंने बताया कि इकबालपुर मिल के गन्ना केंद्र अन्य तीन चीनी मिलों,जिनमें डोईवाला, लक्सर, लिब्बरहेड़ी पर शिफ्ट कर दिए गए हैं।विधायक आदेश चौहान ने गन्ना मूल्य पर मुख्यमंत्री के साथ गन्ना मंत्री सौरभ बहुगुणा का आभार जताते हुए कहा कि धामी सरकार में हर वर्ग के लिए समय पर काम हो रहा है।किसानों के हित में तमाम निर्णय लिए गए हैं,उनका लाभ हर वर्ग को मिल रहा है।इस दौरान जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा,दर्जाधारी डा.जयपाल सिंह चौहान,सुनील सैनी,अजीत चौधरी,पूर्व विधायक संजय गुप्ता,बृजमोहन पोखरियाल, धर्मेंद्र चौहान,जिला महामंत्री संजीव चौधरी,उपाध्यक्ष लव शर्मा आदि मौजूद रहे।
