हरिद्वार। जनपद के विभिन्न तहसीलों में एक स्थान पर काफी लंबे समय से जमें सहायक चकबंदी अधिकारियों,चकबंदीकर्ता,चकबंदी लेखपाल एवं कनिष्ठ सहायकों का जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने तत्काल प्रभाव से स्थानान्तरण आदेश निर्गत किया गया है।मुख्यमंत्री के निर्देशन में जिलाधिकारी ने तहसीलों में काफी समय से जमे चकबंदी कार्मिकों को इधर से उधर कर दिया है। जिलाधिकारी की ओर से जारी आदेश के अनुसार 06सहायक चकबंदी अधिकारियों, 13चकबंदीकर्ता,01चकबंदी लेखपाल एवं 03कनिष्ठ सहायक शामिल है। इन सभी को जनपद के एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में स्थानान्तरित किया गया है। जिलाधिकारी ने आदेश निर्गत करते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देश है कि अधिकारियों एवं कमचारियों की प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता एवं जवाबदेई तय करने के उद्वेश्य से लंबे समय से एक ही स्थान पर जमें अधिकारियों एवं कार्मिकों का स्थानान्तरण किया जा रहा है ताकि कोई भी अधिकारी एवं कर्मचारी अपनी समस्याओं एवं कार्याे को लेकर उनके पास आने वाले आमजन मानस को कोई दिक्कत एवं परेशानी ने होने पायें। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय जनता की शिकायतें प्राप्त हो रही थी कि एक स्थान पर लंबे समय से कार्य करे रहे अधिकारियों एवं कार्मचारीं अपने दायित्वों का निर्वाहन ठीक ढ़ग से नही कर रहे है।जिससे क्षेत्रीय जनता की समस्याओं का निराकरण समय से नहीं हो पा रहा था। प्रशासनिक कार्याे में पारदर्शिता लाने एवं के उद्वेश्य से यह स्थानान्तरण किया गया है।उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सचेत किया है कि आमजनमानस अपनी समस्याओं एवं कार्याे को लेकर कार्यालयों में आने वाले क्षेत्रीय जनता की समस्याओं का समाधान एवं निराकरण तत्परता से करना सुनिश्चित करें,जिसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता एवं लापरवाही नहीं बरती जानी चाहियें।उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिये है कि शासकीय कार्याे में लापरवाही एवं शिथिलता बरतने सम्बन्धित के विरूद्व नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित कि जाएगी।
