हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को जनपद आगमन पर यहा पहुचेंगे,मुख्यमंत्री अगामी कुम्भ मेले को लेकर अखाड़ों के संतो के साथ बैठक कर कुम्भ के स्वरूप पर चर्चा करेंगे। इस सम्बन्ध में सूचना विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार मुख्यमंत्री पूर्वान्ह करीब ग्यारह बजे डाम कोठी पहुचेंगे,जहां वे संतो के साथ बैठक करेंगे। 28नवंबर को हरिद्वार कुंभ को लेकर मुख्यमंत्री लेंगे साधु-संतों की बैठक। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 28नवंबर को हरिद्वार में डाम कोठी में सभी अखाड़ों के महंतो और पदाधिकारी की एक बैठक लेंगे जिस बैठक में 2027 के अर्ध कुंभ मेला को भव्य रूप से मनाने का फैसला किया जाएगा। कुंभ मेला अधिकारी ने बताया कि इस बैठक में 13 अखाड़े के ही पदाधिकारी भाग लेंगे। वही माना जा रहा है कि कल सभी अखाड़ों के सचिवों के साथ बैठक लेने आ रहे मुख्यमंत्री के सामने संतों की सुरक्षा का मामला भी उठ सकता है।क्योंकि हरिद्वार कोतवाली क्षेत्र में जूना अखाड़ा के संरक्षक व अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री हरि गिरी को फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है।अज्ञात कॉलरों द्वारा अलग-अलग नंबरों से काल कर संत को डराने-धमकाने की बातें कही गई है।अखाड़े के महामंत्री महेश पुरी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।तहरीर के अनुसार,23नवंबर की शाम हरि गिरी के मोबाइल फोन पर दो अलग-अलग नंबरों से कॉलरों ने न केवल अभद्र भाषा का प्रयोग किया,बल्कि उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी।लगातार मिल रही धमकियों ने उनकी सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। नगर कोतवाली प्रभारी के अनुसार संत की तहरीर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर संबंधित मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल,लोकेशन और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जा रही है। ज्ञात रहे कि आजकल अर्धकुंभ की गहमा-गहमी शुरू हो चुकी है। साथ ही संतों में भी आरोप प्रत्यारोप का दौर चल रहा है। फिलहाल पुलिस सभी एंगल से धमकी प्रकरण की जांच कर रही है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *