हरिद्वार। बिहार चुनाव में एनडीए और भाजपा की बंपर जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने चंद्राचार्य चौक पर एकत्र होकर आतिशबाजी कर और ढोल नगाड़ों के साथ खुशियां मनाई और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई और शुभकामनाएं दी।इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि बिहार में भाजपा की जीत ने यह तय कर दिया है कि जनता विकास के मुद्दों पर समर्थन करती है।भाई भतीजवाद,जातिवाद,धर्मवाद से ऊपर उठकर काम करने वाली पार्टी को मौका देती है।बिहार में भारतीय जनता पार्टी और एनडीए की जीत प्रत्येक कार्यकर्ता एवं बिहार की जनता की जीत है। नगर विधायक मदन कौशिक ने सभी को शुभकामनाएं और बधाई देते हुए कहा कि बिहार में भाजपा व एनडीए की जीत ने साबित कर दिया है कि एनडीए ने विकास किया है और केंद्र की सरकार के द्वारा बिहार से जंगल राज को समाप्त कर सुशासन की स्थापना की गई है।बिहार में महिला,पिछड़ों,मजदूर,किसानों ने जातिवाद धर्मवाद से उपर उठकर एनडीए को समर्थन देकर भाजपा को प्रचंड की दिलाई है। रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि बिहार भाजपा और एनडीए लगातार शासन में रही है और वहां पर लगातार विकास कार्य हो रहे हैं।आगे भी केंद्र और राज्य सरकार मिलकर सुशासन की स्थापना करेंगे।उत्तराखंड में 2027 में पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनाने जा रहे हैं।इस दौरान महापौर किरण जैसल,नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा,पूर्व विधायक संजय गुप्ता,पूर्व जिला अध्यक्ष संदीप गोयल,पूर्व मेयर मनोज गर्ग,जिला महामंत्री संजीव चौधरी, हीरा सिंह बिष्ट,विकास तिवारी,योगेश चौहान,लव शर्मा,अनु कक्कड़,विशाल गर्ग,आशु चौधरी, निपेंद्र चौधरी,पारुल चौहान,रंजीता झा,सुषमा चौहान,सुनील पांडे,हितेश चौधरी,उमेश पाठक, आशीष झा,प्रीति गुप्ता,रंजीता चतुर्वेदी,एजाज हसन,कैलाश भंडारी, तुशांक भट्ट,बिंदरपाल,राजेश शर्मा,राजवीर कश्यप, सुधांशु त्रिपाठी,तरुण चौहान अमन कुरेशी,सुधांशु सैनी,तरुण नैयर,करुणा चौहान,रितु ठाकुर,अरविंद कुशवाहा जिला मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र सिंह,नकली राम सैनी,लक्ष्मण सिंह नागर,राजन खन्ना,देवेंद्र चावला,पंकज बागड़ी, मनोज सिंह, विनीत प्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *