हरिद्वार। थाना श्यामपुर पुलिस ने गांजे समेत एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया है।नशा तस्करों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में उच्चाधिकारियों के निर्देश पर चेकिंग अभियान चलाते हुए थाना श्यामपुर पुलिस ने चंडीघाट चौकी अंतर्गत गौरीशंकर पार्किग के पास से अजय पुत्र सुनील निवासी कबाडी बस्ती चण्डीघाट माजरा को दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 2किलो 98ग्राम गांजा बरामद हुआ।पूछताछ में उसने बताया कि गांजा शिवा उर्फ लडडू पुत्र महेन्द्र निवासी ग्राम कांगडी थाना श्यामपुर से लिया है।पूछताछ के बाद पुलिस शिवा उर्फ लड्डू की तलाश में जुट गयी है।पुलिस टीम में एसआई नवीन चौहान, कांस्टेबल अनिल रावत व तेजेंद्र सिह शामिल रहे।दूसरी ओर थाना सिडकुल पुलिस ने स्मैक समेत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।एसएसपी के मादक पदार्थो की तस्करी करने वालों पर कार्रवाई के निर्देशों के अनुपालन में थाना स्तर पर टीमों का गठन किया गया है।सिडकुल थाना प्रभारी द्वारा गठित पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए शुभम पुत्र अशोक निवासी रांघडवाला कलियर को स्मैक समेत दबोच लिया।आरोपी के कब्जे से 6.20ग्राम स्मैक बरामद हुई है।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया है।पुलिस टीम में एसआई अनिल बिष्ट,हेडकांस्टेबल सुनील सैनी,कांस्टेबल अनिल कंडारी शामिल रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *