हरिद्वार। जगजीतपुर स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर जिला सोशल मीडिया की बैठक आयोजित की गयी। भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की बैठक में मुख्य वक्ता प्रदेश सह सोशल मीडिया संयोजक गौरव सिंह ने उपस्थित मंडल अध्यक्षों व मंडल के सोशल मीडिया संयोजकों को सोशल मीडिया के विभिन्न विषयों में जानकारी दी। बैठक में सोशल मीडिया के उपयोग की जानकारी देते हुए गौरव सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया वर्तमान घटनाओं और विभिन्न विषयों की जानकारी तथा जनता तक सरकार की उपलब्धियां तथा जानकारियां पहुंचाने का सबसे महत्वपूर्ण साधन है।उन्होंने फेसबुक,एक्स, इंस्टाग्राम,यूट्यूब तथा व्हाट्सएप के माध्यम का उचित उपयोग करते हुए संगठन को ओर मजबूत करने का आह्वान किया।भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा कहा कि सोशल मीडिया दुनियाभर में लोगों से जुड़ने,तत्काल जानकारी प्राप्त करने,सामाजिक,व्यावसायिक और मनोरंजन का शक्तिशाली माध्यम संकट के समय में बचाव और सहायता का भी उपयोगी साधन है।आशुतोष शर्मा ने मंडल अध्यक्षों व मंडल के सोशल मीडिया संयोजकों को जिला व पार्टी के सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी सक्रिय भूमिका निभाते हुए आने वाले कार्यक्रमों व अन्य विभिन्न विषयों की जानकारी प्रदान की।भाजपा सोशल मीडिया टीम की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि विपक्षी दल भी भाजपा सोशल मीडिया की तारीफ करते हैं। लोकसभा सोशल मीडिया संयोजक आशीष झा ने कहा कि संगठन को एक परिवार मानकर सोशल मीडिया का उपयोग संगठन को मजबूत करने के लिए करें।जिला सोशल मीडिया संयोजक मनोज शर्मा ने बताया कि बैठक हरिद्वार में सोशल मीडिया के माध्यम से भाजपा सरकार की योजनाओं, कार्यों को प्रत्येक कार्यकर्ता के साथ हर घर तक पहुंचाने की दिशा में बहुत कारगर साबित होगी।बैठक में जिला महामंत्री संजीव चौधरी,उपाध्यक्ष लव शर्मा, कोषाध्यक्ष अरविंद कुशवाहा,कार्यालय प्रभारी नकली राम सैनी व लक्ष्मण सिंह नागर,मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी,सुशील पवार, विक्रम सिंह,रीता सैनी,बिन्दर पाल,गौरव वर्मा,देवेष ममगई, मंडल सोशल मीडिया संयोजक मोहित नेगी,नीरज कश्यप,राजन मल्होत्रा,शंकर पाठक,रविकांत शर्मा,अमित धीमान,जसवीर सिंह,सचिन आर्य,नमन,अंकुर सैनी सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
