भाकियू (अराजनैतिक) छोड़कर आए विनीत त्यागी को भाकियू सेवक(अ) के राष्ट्रीय प्रवक्ता की दी गई जिम्मेदारी
डाo एम ए तोमर
मुजफ्फरनगर
जनपद के खतौली क्षेत्र के ग्राम सठेड़ी में शनिवार को भाकियू सेवक (अ) के बैनर तले राकेश राजपूत द्वारा एक पंचायत का आयोजन किया गया।पंचायत में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाo दीपक सोम का ग्रामवासियों ने फूलमालाओं से गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।पंचायत में उपस्थित वक्ताओं ने किसानों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की और उनके समाधान के लिए एकजुट होकर आंदोलन की रणनीति पर विचार किया।इस दौरान गांव और क्षेत्र के लोगों ने भाकियू सेवक (अ) संगठन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का संकल्प दोहराया।इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाo दीपक सोम ने कहा कि किसानों की आवाज़ को दबाया नहीं जा सकता।दीपक सोम ने कहा कि जब-जब किसानों के हक पर चोट होगी,तब-तब भाकियू सेवक (अ) मजबूती से किसानों के साथ खड़ा रहेगा।हमारा लक्ष्य गांव-गांव तक किसानों की एकता को और मज़बूत करना है।(पंचायत में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक छोड़कर आये नावला निवासी विनीत त्यागी को भारतीय किसान यूनियन सेवक(अ) में राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक सोम द्वारा राष्ट्रीय प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई)।पंचायत में चौधरी कृष्णपाल,मदन गहलौत,वीरेंद्र सिंह,मनोज चेयरमैन,प्रवेश लटूरा,प्रवीण सठेड़ी,रविंद्र गंगधारी,नरेंद्र बडसू,प्रशांत राणा,अजमल पुंडीर,मूसा ठेकेदार,अशोक पुंडीर,आमिर राणा,मोहित त्यागी,बबलू सोम,विनय नावला,रोहित मकसूदाबाद,सत्येंद्र लोहढ़ा,सोनू ठाकुर,दिनेश प्रजापति,विकास कश्यप आदि मौजूद रहे।
