सहारनपुर। मिशन शक्ति 5.0 के तहत चलाये जा रहे जनजागरूकता कार्यक्रम व जनहित के कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर लिटिल एंजेल स्कूल की प्रधानाचार्य राधिका मंगल को एसपी ट्रैफिक सिद्धार्थ वर्मा ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
गौरतलब रहे कि लिटिल एंजेल स्कूल की प्रधानाचार्य राधिका मंगल के नेतृत्व में मिशन शक्ति 5.0, शिक्षा के साथ जनहित के कार्यो में बढ़-चढ़कर भागीदारी की जा रही है। यही नहीं पुलिस विभाग से समन्वय स्थापित कर उनका अच्छा सहयोग प्रदान किया जा रहा है और दोनों मिलकर समाज के लिए महत्वपूर्ण कार्य कर रहे है। स्कूल अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय रूप से शामिल हैं और समाज के लिए महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। इन्हीं सब उपलब्धियों को देखते हुए एसपी ट्रैफिक सिद्धार्थ वर्मा ने पुलिस लाइन स्थित अपने कार्यालय में लिटिल एंजेल स्कूल की प्रधानाचार्य राधिका मंगल को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया और जनहित के प्रोग्राम में सहयोग के लिए प्रशंसा की और आगे भी इसी प्रकार के योगदान देने की आशा जतायी। इस अवसर पर प्रधानाचार्या राधिका मंगल ने एसपी ट्रैफिक सिद्धार्थ वर्मा का आभार जताया और जनजागरूकता कार्यक्रम में सहयोग देने का संकल्प लिया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *