हरिद्वार। वरिष्ठ कोषाधिकारी अजय कुमार ने बताया कि निदेशालय कोषागार,पेंशन एवं हकदारी,उत्तराखण्ड के आदेशानुसार राज्य स्थापना की रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में 03 से 09 नवम्बर तक मनाये जाने वाले रजत जयंती सप्ताह के अन्तर्गत 04नवम्बर को उपकोषागार, हरिद्वार में पेंशनर्स के लिये जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।उक्त पेंशनर जागरूकता कार्यक्रम में उपस्थित,गर्वमेंट पेंशनर्स वेल्फेयर एसोसिऐशन, हरिद्वार के पदाधिकारी एवं पेंशनर/पारिवारिक पेंशनरों एवं उनके प्रतिनिधियों को पेंशन/पारिवारिक पेंशन प्रारम्भकरने में एवं पेंशनरों के जीवनकालीन अवशेषों के भुगतान में आने वाले व्यवहारिक कठिनाईयों, 80वर्ष से अधिक आयु पर अनुमन्य की जाने वाली अतिरिक्त पेंशन, पेंशन का राशिकरण, पेंशनर/पारिवारिक पेंशनरों द्वारा स्वंय के जीवन प्रमाण-पत्र स्मार्टफोन एवं अन्य माध्यमों से ऑनलाईन जमा किये जाने की प्रक्रिया,राज्य सरकार स्वास्थ्य योजना एवं नवीन पेंशन योजना के लाभों की जानकारी,साईबर अपराध एवं धोखाधड़ी,आयकर के नवीन तथा पुराने टैक्स सैल्बस एवं उनके सापेक्ष आयकर कटौतियों से सम्बन्धित विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी।इस अवसर पर उल्लिखित विषयों पर जानकारी प्रदान करने हेतु कोषागार विभाग के अजय कुमार वरिष्ठ कोषाधिकारी,ललित मोहन पाण्डेय कोषाधिकारी,विनय कुमार त्यागी उपकोषाधिकारी,राहुल अग्रवाल एवं रजनीश गुप्ता सहायक कोषाधिकारी,रविन्द्र शाह लेखाकार ,मोहित पाल एवं श्रीमती अभिलाषा सहायक लेखाकार,चिकित्सा विभाग से जी.डी.पंत एवं मयंक पंत,बैंक ऑफ इण्डिया से नवनीत सेदवाल उपस्थित रहे।गर्वमेंट पेंशनर्स वेल्फेयर एसोसिऐशन ,हरिद्वार के पदाधिकारियों में जे.पी.चाहर,महामंत्री,वी.के.गुप्ता संरक्षक,वी.पी.सैनी उपाध्यक्ष,अनिरूद्ध शर्मा ऑडिटर,राम शरीख मंत्री,ए.के.अग्रवाल कोषाध्यक्ष,श्रीमती गीता वर्मा,श्रीमती मधु सिंह, आर.डी. धीमान इत्यादि उपस्थित रहे।
