साधु-संतों का शॉल ओढ़ाकर किया गया सम्मान,हजारों श्रद्धालुओं ने लिया पुण्य स्नान
डाo एम ए तोमर
मुज़फ्फरनगर।कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर शुकतीर्थ में आयोजित पारंपरिक मेले का शुभारंभ शनिवार को हवन-पूजन एवं गंगा घाट पर माँ गंगा की पूजा-अर्चना व महाआरती के साथ हुआ।इस अवसर पर राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिलदेव अग्रवाल,जिला पंचायत अध्यक्ष डाo वीरपाल निर्वाल,सांसद चंदन चौहान,विधान परिषद सदस्य वंदना वर्मा, विधायक मिथलेश पाल,तथा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर मेले का उद्घाटन किया।मेले की शुरुआत गंगा तट पर वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हुई जहां उपस्थित जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने माँ गंगा की पूजा कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की।राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने साधु-संतों को शॉल ओढ़ाकर एवं फूलमालाओं से सम्मानित किया।इस अवसर पर जिलाधिकारी उमेश मिश्रा,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा,सीडीओ कण्डारकर कमलकिशोर देशभूषण,उपाध्यक्ष एमडीए कविता मीणा,एडीएम वित्त एवं राजस्व गजेन्द्र कुमार,एसपी देहात आदित्य बंसल सहित एसडीएम अपूर्वा यादव,एसडीएम निकिता शर्मा,एसडीएम राजकुमार भारती,तहसीलदार श्रद्धा गुप्ता,सीओ देवव्रत बाजपेयी,सीओ डाo रविशंकर मिश्रा एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम में गंगा सेवा समिति के पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।कार्यक्रम का संचालन डाo राजीव कुमार द्वारा किया गया।पावन अवसर पर गंगा घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और श्रद्धा एवं उत्साह के साथ स्नान कर पुण्य अर्जित किया।शुकतीर्थ का पूरा वातावरण हर हर गंगे के जयकारों से गूंज उठा।
