हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनपद में तैनात सभी सीडीपीओ को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश जिला कार्यक्रम अधिकारी को दिए।जिलाधिकारी द्वारा विगत दिवस जिलास्तरीय अधिकारियों द्वारा विभिन्न आंगनबाड़ी केन्द्रो में कराई गई छापेमारी के दौरान विभिन्न खामियां सामने आने पर यह कार्यवाही की गई।जनपदवासियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में प्रत्येक सोमवार को जिला कार्यालय सभागार में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न विभागों से संबंधित 84शिकायतकर्ताओं ने अपनी समस्याएं दर्ज कराई गई जिसमें 33समस्याओं का मौके पर निराकरण किया गया शेष समस्याओं हेतु संबंधित विभागों को तत्काल कार्यवाही हेतु प्रेषित किया गया। कार्यक्रम में अतिक्रमण,राजस्व,भूमि विवाद,विद्युत आदि से संबंधित समस्या दर्ज कराई गई।जनसुनवाई कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनसुनवाई में जनता द्वारा जो भी समस्याएं दर्ज कराई गयी है,उन समस्याओं को त्वरित एवं समयबद्धता के साथ निराकरण करना सुनिश्चित करे। इसमें किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही एवं शिथिलता नहीं होनी चाहिए,शिथिलता बरते जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध आवश्यक करवाईसुनिश्चित की जाएगी।
