हरिद्वार। ग्राम पंचायत हलवाहेडी में आयोजित विशेष शिविर में बोलते हुए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि उत्तराखंड राज्य को 09नवंबर 2025 को 25वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 25वी वर्षगांठ को रजत जयंती सप्ताह के रूप में मनाया जाने का निर्णय लिया गया है,जिसमें सरकार द्वारा किया गए विकास कार्यों का प्रचार प्रसार के साथ आमजन मानस की समस्याओं को प्राथमिकता से निराकरण करने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। कार्यक्रम की सफलता के लिए तहसील रुड़की के अंतर्गत 25ग्राम पंचायतें चिन्हित की गई है, जिसमें विशेष शिविर आयोजित किए जायेगे,जिसने राजस्व टीम द्वारा चिन्हित ग्राम पंचायतो में ग्राम समाज?शासकीय भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाए जाने एवं अविवादित विरासत के प्रकरणों का निस्तारण इसके अतिरिक्त यूसीसी पोर्टल पर विवाह पंजीकरण एवं आय,जाति/ स्थाई निवास प्रमाण पत्रों को निर्गत किए जाएंगे। इसके साथ ही ग्रामीणों द्वारा दर्ज समस्याओं का भी मौके पर निस्तारण किया जायेगा। उन्होंने ग्रामीणों से अपेक्षा की है कि उनकी जो भी समस्याएं है एवं छेत्र में ग्राम समाज एवं सरकारी भूमि पर किसी व्यक्ति द्वारा अवैध अतिक्रमण किया गया है तो इसकी सूचना भी आयोजित शिविर में दे सकते है।’शिविर में ग्रामीणों द्वारा जिलाधिकारी को क्षेत्र विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया गया।ग्रामीणों द्वारा नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण भूमि का कटाव हो रहा है जिससे गांव को भी खतरा हो रहा है, जिसके किए उन्होंने उचित प्रबंधन की मांग की गई।ग्रामीणों द्वारा अवगत कराया गया कि क्षेत्र में चार आंगनवाड़ी निजी भवनों में संचालित हो रही है।जिसपर उन्होंने आवश्यक कार्यवाही की मांग की।नदी के कारण ग्रामीणों की जो भूमि कटाव हो रही है,उसके उचित समाधान के लिए जिलाधिकारी ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को स्थलीय निरीक्षण कराते हुए जो भी व्यवस्था की जानी है,उसके लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने निजी भवनों में संचालित हो रही आंगनबाड़ी केंद्रों एवं उनमें अध्यनरत बच्चों के संबंध में खंड विकास अधिकारी को मौका मुआयना करते हुए वस्तु स्थिति से अवगत करने के निर्देश दिए।शिविर में जिलाधिकारी द्वारा पात्र व्यक्तियो को विरासत एवं यूसीसी प्रमाणपत्र भी वितरित किए गए। ’राज्य स्थापना दिवस रजत जयंती के अवसर पर रुड़की के इन 25ग्राम पंचायतों में आयोजित किए जाएंगे विशेष शिविर’24अक्टूबर को हलवाहेडी,करौंदी जदीद मु,मन्नाखेड़ी,सुसाडी खुर्द, बुक्कनपुर तथा 30अक्टूबर को कलमपुर सैनी बांस,इकबालपुर कलेमपुर, गोपालपुर, मुन्डियाकी तथा सैदपुरा 03नवंबर को बाजूहेडी,बन्दाखेड़ी,सकोती,हशामपुर तथा खेमपुर 07नवंबर को भौरी, अखबरपुर झोंझा,कुआंहेड़ी,बुडपुर चौहान तथा खटका में विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। ’इस दौरान जिलाधिकारी ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय हलवाहेडी का किया निरीक्षण’ निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय में अध्यनरत छात्रों की जानकारी ली। प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों को छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य के लिए गुणवत्ता शिक्षा पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार से कोई लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए।इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा छात्र छात्राओं को उपलब्ध कराए जा रहे मध्याहन भोजन की गुणवत्ता का भी जायजा लिया। निर्देश दिए कि भोजन की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं होनी चाहिए,रोस्टर के अनुसार ही बच्चों को भोजन उपलब्ध कराया जाए।इस अवसर पर ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट रुड़की दीपक रामचंद्र सेठ,खंड विकास अधिकारी रुड़की सुमन कोटियाल,ग्राम प्रधान हलवाहेडी ज़ुल्फ़ाना,नायब तहसीलदार रुड़की प्रवीण त्यागी,नायब तहसीलदार मंगलौर यूसुफ अली सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *