देहरादून। जिलाधिकारी सविन बसंल ने ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में जिला बाल संरक्षण इकाई देहरादून की जिला बाल कल्याण और संरक्षण समिति (डीसीडब्लूपीसी) एंव बाल कल्याण समिति (सीडब्लूसी),चाईल्ड हेल्प लाईन1098 एंव बाल भिक्षावृत्ति निवारण प्रयास/ इन्टेन्सिव केयर सेन्टर,साधु राम इण्टर कॉलेज,राजा रोड देहरादून की त्रैमासिक बैठक में बालगृहो में रह रहे बच्चों के आधार अपडेशन एवं नए आधार कार्ड बनाने हेतु ई-डिस्ट्रीक्ट मेनेजर को निर्देश दिए कि शिड्यूल निर्धारित करते हुए आधार आपरेटर एंव उपकरण मशीन के साथ बाल गृहो में बच्चों के आधार अपडेशन करेंगे। जिलाधिकारी ने पुलिस को निर्देश दिए कि बालगृहों तैनात कार्मिकों का थानेवार रेंडमली सत्यापन किया जाए। अपर मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया कि सभी सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थाओं में शिड्यूल निर्धारित करते हुए 10दिन के भीतर आरबीएसके टीम भेजकर स्वास्थ्य जांच टीकाकरण कराया जाए। मुख्यमंत्री की प्रेरणा से जिला प्रशासन का आधुनिक इंटेसिंव केयर सेन्टर एक स्वर्णिम पहल है जिसमें भिक्षावृत्ति से रेस्क्यू किए गए बच्चों को संगीत,योग,खेल से जोड़कर उनका ध्यान एक्टिविटि के माध्यम से शिक्षा की ओर मोड़ा जा रहा है।जिला प्रशासन की टीम द्वारा अब तक दो चरणों में कुल 82बच्चों को रेस्क्यू कर स्कूलों में दाखिला दिलाया जा चुका है।पहले चरण में 51बच्चों को विभिन्न स्कूलों तथा दूसरे चरण में 31बच्चों को राजकीय प्राथमिक विद्यालय परेड ग्राउंड और साधूराम इंटर कॉलेज में दाखिला दिलाया गया।भिक्षावृत्ति में संलिप्त 70तथा बालश्रम में संलिप्त 14बच्चों को बाल कल्याण समिति के सम्मुख प्रस्तुत किया।अन्य राज्यों के 6बच्चों को उनके परिजनों के पास भेजा गया।जिला प्रशासन द्वारा भिक्षावृत्ति में संलिपत बच्चों को रेस्क्यू करने हेतु अंतरविभागीय टीम और रेस्क्यू वाहन तैनात किए गए है जो निरंतर पेट्रोलिंग करते है।इस अभियान को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन ने एक विशेष अंतरविभागीय टीम गठित की है।इसमें होमगार्ड,चाइल्ड हेल्पलाइन,शिक्षा विभाग,श्रम विभाग, पुलिस विभाग सहित कई गैर-सरकारी संस्थाएँ शामिल की गई हैं।जिलाधिकारी ने वार्ड स्तरीय एवं ग्रामस्तरीय बाल संरक्षण समितियों को सक्रिय करने तथा नगर आयुक्त नगर निगम ऋषिकेश/देहरादून एवं जिला पंचायती राज अधिकारी को निर्देश दिए कि मिशन वात्सल्य गाईडलाईन के अन्तर्गत ब्लॉक/ग्राम स्तरीय/ नगर पंचायत/नगरपालिका/नगर निगम में वार्ड स्तरीय बाल संरक्षण समितियों के गठन एंव वित्तीय सहायता अनटाइड अनुदान का 5प्रतिशत बच्चों के कल्याण और सुरक्षा पर व्यय करेंगे। जो संस्थाए पंजीकृत नही है उन्हे जेजे एक्ट के अन्तर्गत पंजीकरण की कार्यवाही कराई जाए। बालगृहों में निवासरत अनाथ बालक/बालिकाओं के अनाथ प्रमाण पत्र,स्थायी निवास प्रमाण पत्र/आधार कार्ड पत्र/ आयुष्मान कार्ड/राशन कार्ड बनावाने हेतु आने वाली कठिनाईयों पर चर्चा करते हुए सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को समयबद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए।श्रीसत्य साईं सेवा आश्रम ,आमवाला देहरादून में निवासरत दिव्यांग बालकों हेतु राजकीय प्राथमिक विद्यालय आमवाला ,ब्लॉक सहसपुर,देहरादून में विशेष शिक्षक की व्यवस्था के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह,अपर जिलाधिकारी के.के मिश्रा,मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार,जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट,जिला पूर्ति अधिकारी के.के अग्रवाल,जिला बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष नमिता ममगांई, पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर,विभिन्न एनजीओ के संचालक प्रतिनिधि सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
