हरिद्वार। थाना श्यामपुर पुलिस ने नाबालिग का शारीरिक शोषण करने के आरोपी के खिलाफ पोक्सों एक्ट में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार 22 अक्टूबर बुधवार को थाना श्यामपुर क्षेत्रान्गर्त एक व्यक्ति द्वारा तहरीर दी गई कि मनोज उर्फ तेज्जु ने उसकी 17वर्षीय नाबालिक पुत्री का शारीरिक शोषण किया गया है।प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना श्यामपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया। श्यामपुर पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी मनोज उर्फ तेज्जु को ग्राम मिठ्ठीबेरी लालढांग से गिरफ्तार किया गया।आवश्यक वैधानिक कार्यवाही के उपरांत न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है। आरोपी मनोज उर्फ तेज्जू पुत्र रामअवतार निवासी ग्राम मिठ्ठीबेरी लालढांग थाना श्यामपुर उम्र लगभग 24वर्ष के रूप में की गयी है।पुलिस टीम में दरोगा गगन मैठाणी,महिला दरोगा अंजना चौहान तथा कास्टेबल सिद्धार्थ कुमार शामिल रहे।वही दूसरी ओर थाना कनखल पुलिस ने नाबालिग का शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी जो खुद को बचाने के लिए बदल रहा था लोकेशन को पुलिस टीम ने छापेमारी कर आरोपी को दबोच लिया,कोर्ट में किया जाएगा पेश। कनखल पुलिस के अनुसार 06 जून 25 को एक व्यक्ति द्वारा तहरीर दी कि उसकी 16वर्षीय साली घर से बिना बताए कहीं चली गई है।इसके संबंध में लिखित तहरीर के आधार पर थाना कनखल पर मुकदमा पंजीकृत किया गया।पुलिस जांच के दौरान कांवली व्योम प्रस्थ जीएम रोड देहरादून निवासी युवक का नाम प्रकाश में आने पर पुलिस टीम ने आरोपी अभिषेक पुत्र राजकुमार निवासी कव्वाली रोड देहरादून को उसके घर से दबोचा लिया। आरोपी को बाद पुलिस कार्यवाही न्यायालय पेश किया गया। पुलिस टीम में उप निरीक्षक भावना पवार ,हेड कांस्टेबल मुन्ना नेगी तथा कांस्टेबल उम्मेद सिंह शामिल रहे।
