
लक्सर पुलिस ने अलग अलग स्थानों से चाकूओं सहित चार संदिग्ध दबोचे
हरिद्वार। एसएसपी द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों,वाहनों की चेकिंग के निर्देश पर कोतवाली लक्सर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाकर चार व्यक्तियों को अलग-अलग स्थानो से अवैध चाकू के साथ दबोचा। पकड़े गये चारों व्यक्ति थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानो पर अवैध चाकू लेकर लोगो को डरा धमकाकर किसी बडी घटना को अंजाम देने के फिराक में थे,लक्सर पुलिस की सतर्कता से समय रहते अभियुक्तगणों को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया।पकडे गये व्यक्तियों के विरुद्ध कोतवाली लक्सर पर आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में अपने नाम कुमरुल पुत्र बाबू नि.मौहम्मदपुर कुन्हारी बडी मस्जिद के पास कोतवाली लक्सर,साहिल पुत्र सफीक नि.मोहम्मदपुर कुन्हारी थाना कोतवाली लक्सर,समीर पुत्र मोहब्बत अली निवासी मौहम्मदपुर कुन्हारी थाना कोतवाली लक्सर तथा साहिल पुत्र राशिद अली निवासी बडी मस्जिद के पास कुन्हारी थाना कोतवाली लक्सर बताया। पुलिस टीम में कांस्टेबल संदीप रावत,आशीष पाण्डे,सतपाल राणा,मदन वर्मा,अरविन्द चौहान, संदीप रावत,अक्षय तोमर तथा अमित रावत शामिल रहे।
तहसील स्तर पर लंबित वादों को प्राकमिकता से निस्तारण करने के दिए निर्देश राजस्व वसूली को भी समयबद्धता एवं प्राथमिकता से वसूली के दिए निर्देश

हरिद्वार। तहसील कार्यालय में अपनी समस्याओं एवं कार्यों को लेकर आने वाले आमजन की समस्या का तत्परता से निराकरण हो।अधिकारियों एव कार्मिकों की समयबद्धता एवं शत प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित कराए जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने शुक्रवार को तहसील रुड़की का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सभी पटलों का निरीक्षण करते हुए पटल सहायकों से उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने सभी कार्मिकों को निर्देश दिए है कि तहसील कार्यालय में आने वाले आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण किया जाय,इसमें किसी भी प्रकार की कोई शिथिलता न बरती जाए। उन्होंने सभी पटल सहायकों को निर्देश दिए है कि पत्रावलियों एवं अभिलेखों का रख रखाव ठीक ढंग से किया जाए। जिलाधिकारी ने तहसील कार्यालय में जो भी बाद निस्तारण हेतु लंबित है उन वादों को प्राथमिकता से निस्तारित करने के निर्देश दिए,उन्होंने अवैध खनन से संबंधित मामलों को भी तत्परता से निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।उन्होंने रिकॉर्ड रूम का निरीक्षण करते हुए सभी रिकॉर्ड को व्यवस्थित ढंग से रखने के निर्देश दिए।उन्होंने तहसील द्वारा जो भी राजस्व वसूली की जानी है उन वसूलियों को भी प्राथमिकता से वसूली के निर्देश दिए गए,इसमें किसी भी प्रकार से कोई शिथिलता न बरती जाए।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा कार्मिकों की उपस्थिति की भी जानकारी ली। सभी कार्मिकों की अनिवार्य रूप से बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट रुड़की दीपक रामचंद्र सेठ,खंड विकास अधिकारी रुड़की सुमन कोटियाल,नायब तहसीलदार रुड़की प्रवीण त्यागी,नायब तहसीलदार मंगलौर यूसुफ अली सहित पटल सहायक एवं कार्मिक मौजूद रहे।
