सहारनपुर। थाना चिलकाना पुलिस द्वारा गौकशी करने वाले दो अभियुक्तगण गिरफ्तार, कब्जे से गोकशी के उपकरण व एक जिन्दा गोवंश बरामद किया है।
एसएसपी के निर्देशन में जनपद में अपराध नियंत्रण, चोरी, हत्या, गोकशी, नकबजनी, एनडीपीएस, पशु चोरी आदि आपराधिक घटनाओं की रोकथाम व इन घटनाओं में संलिप्त अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु जनपदीय पुलिस द्वारा लगातार सघन गस्त/चैकिंग की जा रही है।
इसी क्रम में 10 जुलाई की रात्रि को थाना चिलकाना पुलिस टीम ग्राम नल्हेडा के चैराहे पर संदिग्ध व्यक्ति, वाहन चैकिंग की जा रही थी तो मुखबिर ने सुचना दी कि ग्राम चैरा कला के सरकारी स्कूल के पास वाले ईख के खेत मे कुछ लोग एक गाय के बछडे को गौकशी के उद्देशय से लेकर गये है सूचना पर पुलिस टीम ग्राम नगला से चैरा कला के सरकारी स्कूल के पास ईख के खेत के पास पहुंचे तो 2 पुरूष व 01 महिला ईंख के खेत मे एक गौवंशी बछडे को बाँधकर गौकशी करने वाले थे, जिनकों आवश्यक बल प्रयोग कर पकडने का प्रयास किया गया जिनमे से एक अभियुक्त अब्दुल वहाब पुत्र लियाकत निवासी ग्राम दुमझेडी थाना चिलकाना जनपद सहारनपुर को गिरफ्तार किया गया तथा मौके से एक महिला व एक पुरूष भागने मे सफल रहे जिनकी तलाश हेतु लगातार काम्बिंग की जा रही है। पुलिस टीम को मौके से गौकशी के उपकरण (लकड़ी का गुटका, वजन तोलने के लिए 1 लोहे का तराजु, 2 कुल्हाड़ी जिसमे लकड़ी का बैंटा लगा है, 2 छुरे, 1 रस्सी, 2 दाँव तथा लोहे के 2 ज्ञह व 1 ज्ञह व 500 ग्राम के 3 बाट व एक प्लास्टिक का कट्टा) व एक गौवंशीय जिन्दा पशु (बछडा) बरामद हुए। विवेचना के क्रम मे अभियुक्ता शहनाज बानो पत्नी अब्दुल वहाब निवासी ग्राम दुमझेडी थाना चिलकाना जनपद सहारनपुर को आज मुखबिर की सूचना पर कच्चा पक्का मार्ग दुमझेडा रोड से गिरफ्तार किया गया।
