सहारनपुर। थाना मिर्जापुर पुलिस द्वारा मात्र 12 घण्टे में चोरी की घटना का अनावरण करते हुए 02 शातिर चोर/अभियुक्तगण गिरफ्तार, कब्जे/निशांदेही पर 30 किलोग्राम चोरी का सरिया व 3 भगोने (मोमोज) बरामद किये हैं।
जानकारी के अनुसार गत 10 जुलाई को वादिया परविता देवी पत्नी प्रीतम सिंह निवासी ग्राम नागल माफी थाना मिर्जापुर जिला सहारनपुर की लिखित तहरीर बाबत अभियुक्तगण बादल पुत्र बबलू, शिवम पुत्र उदहल व रहमान द्वारा दीवार फांदकर वादिया के घर से 10 हजार रुपये नकद, 2 कट्टे लोहे के सरियो के रिंग से भरे हुए जो लगभग डेढ कुन्तल व 3 भगोने मोमोज स्टीमर चोरी करने के सम्बन्ध थाना मिर्जापुर पर मुकदमा पजीकृत कराया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर द्वारा तत्काल उपरोक्त घटना का संज्ञान लेकर अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु दिशा-निर्देश दिये गये, जिनके क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी बेहट के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक श्री सूबे सिंह के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मात्र 12 घण्टे में मुकदमा उपरोक्त में 2 वांछित अभियुक्तगण बादल पुत्र बबलू निवासी ग्राम नागलमाफी थाना मिर्जापुर जिला सहारनपुर व रहमान पुत्र स्व शमशाद निवासी ग्राम नागलमाफी थाना मिर्जापुर जिला सहारनपुर को चैकिग के दौरान इन्द्रपुर तालडा को जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया। जिनकी निशानदेही पर चोरी हुए एक कट्टा लोहे का सरियों के रिंग से भरा हुआ व तीन भगोने मोमोज स्टीमर व सरिया बांधने का तार बरामद हुआ।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *