हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में सरकार के 5वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सेवा,सुशासन एवं समर्पण तथा जन-जन की सरकार,जन-जन के द्वार अभियान के तहत नारसन विकासखंड सभागार में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में सेवा पखवाड़ा शिविर का आयोजन राज्यमंत्री श्यामवीर सैनी एवं राज्यमंत्री देशराज कर्णवाल की संयुक्त अध्यक्षता में किया गया।इस अवसर पर 264क्षेत्रवासियों ने शिविर में सरकार द्वारा विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।20पात्र व्यक्तियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया।सेवा पखवाड़ा शिविर में क्षेत्रवासियों द्वारा विभिन्न विभागों से संबंधित 11समस्याएं दर्ज कराई गईं,जिनमें से 06 का मौके पर ही निस्तारण किया गया।शेष समस्याओं को त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री श्यामवीर सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में राज्य सरकार के 5वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जन-जन की सरकार,जन-जन के द्वार कार्यक्रम के माध्यम से विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है तथा पात्र व्यक्तियों को योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि सबका साथ,सबका विकास,सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र को आत्मसात करते हुए मुख्यमंत्री ने सर्वाेच्च जनसेवा को प्राथमिकता दी है। राज्यमंत्री देशराज कर्णवाल ने कहा कि सेवा पखवाड़ा का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना तथा सुशासन के माध्यम से पारदर्शिता स्थापित करना है।उन्होंने कहा कि धामी सरकार के कुशल नेतृत्व में इन पांच वर्षों में कई महत्वाकांक्षी योजनाएं संचालित की गई हैं तथा कई ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं,जिनमें समान नागरिक संहिता एवं सशक्त भू-कानून लागू किया गया प्रमुख हैं।उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में 36पात्र व्यक्तियों के विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के से लाभन्वित किया गया तथा वैल्यू चौन हेतु एनआरएलएम के तहत श्रीगणेश स्वयं सहायता समूह को 5लाख रुपये धनराशि का का चेक उपलब्ध कराया गया।शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी एवं सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।कार्यक्रम का संचालन खंड विकास अधिकारी नारसन पवन सिंह सैनी द्वारा किया गया।इस अवसर पर रुड़की भाजपा जिला अध्यक्ष मधु सिंह,प्रदेश महामंत्री देवी सिंह राणा,ब्लॉक प्रमुख श्रीमती कोमल चौधरी,वरिष्ठ भाजपा नेता सुशील त्यागी सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए ग्राम प्रधान,जनप्रतिनिधि ,संबंधित अधिकारी एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *