सकारात्मक जनजागरुकता व सोच बडे बदलाव की सामर्थ्य रखती है-डा.निशंक
हरिद्वार। भारतीय जागरूकता समिति की ओर से विधिक जनजागरूकता कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री डा.रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि देश और समाज में स्वतन्त्रतापूर्क रहते हुए भी हम अनेक सामाजिक और विधिक नियमों,कानूनों और उपबन्धों से विनिर्दिष्ट होते हैं और हमारे द्वारा उन नियम-कानून और उपबन्धों का पालन हमारे उनके प्रति जागरूक होने तथा हमारी सोच पर निर्भर करता है।हमारी सोच से ही हमारे कार्य भी संचालित होते है।अतः आवश्यकता सकारात्मक सोच की है,जो एक बड़ा बदलाव लाने की शक्ति व सामर्थ्य रखती है।समिति के कार्यों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी संस्था की सफलता उसकी सोच और समाजसेवा के संकल्प पर निर्भर करती है।समिति इसी सकारात्मक सोच के साथ समाज को कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करने का कार्य कर रही है।डा.निशंक ने कहा कि सड़क सुरक्षा आज अत्यन्त गंभीर विषय है।इस दौरान रोड सेफ्टी क्लब का शुभारम्भ भी किया गया।रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि जीवन के हर मोड़ पर हमें कानूनी प्रावधानों के पालन की आवश्यकता होती है।इनकी जानकारी के अभाव में हम तमाम तरह की मुश्किलों में पड़ जाते हैं।राज्यमंत्री एवं गंगासभा के अध्यक्ष नितिन गौतम,राज्यमंत्री ओमप्रकाश जम्दग्निन ,राज्यमंत्री डा.जयपाल सिंह चौहान तथा राज्यमंत्री सुनील सैनी ने भी विचार व्यक्त किये। समिति के संचालक अधिवक्ता ललित मिगलानी ने विधिक जानकारियां साझा कीं।इस अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान के लिये मुख्य विकास अधिकारी डा.ललित नारायण मिश्रा,ट्रैफिक एण्ड ट्रान्सपोर्ट अधिकारी वरुणा सैनी,समाजसेवी डा.करुणा शर्मा,सम्पादक अरुण कुमार पाठक,हरिहरानंद पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या हेमा पटेल,योगी रजनीश,शिक्षाविद् डा.विजेन्द्र पालीवाल तथा करण मल्होत्रा को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में राजीव लोचन,उच्च न्यायालय के अधिवक्ता पंकज मिगलानी,रवि ढींगरा,मुरारी लाल वाधवा,जगदीशलाल पाहवा,प्रमोद शर्मा,आशु चौधरी,विनीत चौहान,अनिल कुमार,शुभम, सिद्धार्थ प्रधान,अर्चना शर्मा,डा.अर्पिता सक्सेना,दीपक पंवार,भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा,डा.अरुण चुग,कमल अरोड़ा,डा.प्रिया आहूजा,पावरलिफ्टर संगीता राणा सहित सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
