हरिद्वार। शहर व्यापार मंडल मध्य हरिद्वार के पदाधिकारियों ने विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग करते हुए मुख्य नगर आयुक्त को ज्ञापन दिया।ज्ञापन सौंपने के दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष मृदुल कौशिक ने कहा कि चंद्राचार्य चौक से भगत सिंह चौक के मध्य दोनों और नालो की सफाई अभी तक नहीं हुई है।जिस कारण बरसात में दुकानदारों को जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ेगा।रेलवे अंडरपास के नीचे नाले की लोहे के स्लैब टूटे हुए हैं और गड्ढे भी हो गए हैं।जिससे रोजाना दुर्घटनाएं हो रही हैं।मृदुल कौशिक ने कहा कि नालों की तत्काल सफाई कराने के साथ अंडरपास के नीचे नाले के स्लैब ठीक कराए जाएं और गढ्ढों को भरा जाए।उपाध्यक्ष राजेश कश्यप ने कहा कि मध्य हरिद्वार में कई स्थानों पर नालों के स्लैब टूट गए हैं।लोग स्लैब को फुटपाथ की तरह चलने में इस्तेमाल करते हैं।लेकिन टूटे स्लैब के कारण रोजाना लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं।शहर मंत्री कार्तिक शर्मा ने कहा कि मॉडल कॉलोनी जाने वाले रास्ते पर पुलिया के दोनों और हो गए गढ्ढों को जल्द भरा जाए।मीडिया प्रभारी हिमांशु सैनी ने कहा कि बरसाती पानी नालों में जाने के रास्ते बंद हो गए हैं। उन्हें तुरंत खोला जाए।समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जाए।जिससे लोगों को परेशानी का सामना ना करना पड़े और दुर्घटनाओं से भी बचाव हो सके।ज्ञापन देने वालों में अशोक अग्रवाल,सतीश भाटिया,जगजीवन राम,पराग चकलान,उमेंद्र सिंह,प्रवीण अग्रवाल,आकाश चौहान,नवीन जुनेजा ,संजय पवार,जय वर्मा आदि व्यापारी शामिल रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *