सहारनपुर। थाना मण्डी पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले दो शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार कर कब्जे से कुल 300 ग्राम अवैध चरस बरामद की गयी।
एसएसपी के निर्देशन मे नशा तस्करी की रोकथाम व नशे के कारोबार में लिप्त अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु जनपदीय पुलिस द्वारा लगातार संघन चैकिंग की जा रही है । इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम के निकट पर्यवेक्षण मे तथा प्रभारी निरीक्षक श्री सतपाल सिंह भाटी के कुशल नेतृत्व में 2 जुलाई को मुखबिर की सूचना पर थाना मण्डी पुलिस द्वारा चैकिंग व गश्त के दौरान दो शातिर नशा तस्कर अभियुक्तगण विकास उर्फ बन्टी करनवाल पुत्र अतरसिंह निवासी रामनगर मल्हीपुर रोड थाना कोतवाली देहात सहारनपुर व रवि उर्फ विक्की पुत्र धनराज निवासी मौ. नवाबगंज रोड शहंशाह डेरी थाना कोतवाली नगर सहारनपुर को थाना क्षेत्र मण्डी से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से 300 ग्राम अवैध चरस (विकास से160 ग्राम व रवि से 140 ग्राम चरस) बरामद हुई। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना मण्डी पर एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा पंजीकृत किया गया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *