हरिद्वार। थोक केंद्रीय उपभोक्ता सहकारी भंडार लिमिटेड,हरिद्वार के निर्वाचन में विकास तिवारी पैनल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रचंड बहुमत हासिल किया। 14सदस्यीय निदेशक मंडल में से 11 निदेशकों के समर्थन की जीत के साथ विकास तिवारी लगातार दूसरी बार संस्था के अध्यक्ष निर्वाचित हुए।वहीं श्रीमती कामनी साडना उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित की गईं।निर्वाचन के उपरांत नवगठित निदेशक मंडल की बैठक में विभिन्न शीर्ष सहकारी संस्थाओं के लिए प्रतिनिधियों का सर्वसम्मति से चयन किया गया।जिला सहकारी बैंक,हरिद्वार के लिए सुशील त्यागी एवं कपिल कांता,यूसीबी के लिए सुरेंद्र सिंह एवं मंजू चौधरी,यूसीफ के लिए प्रदीप कुमार,पीसीयू के लिए अर्चना तिवारी एवं प्रदीप कुमार,राज्य उपभोक्ता संघ के लिए विकास तिवारी एवं सुनीता सिंह,डीसीडीएफ के लिए विपुल सैनी एवं सुषमा,तथा हॉर्टीफेड के लिए आंचल खटाना एवं अनिरुद्ध राठी को निर्विरोध प्रतिनिधि चुना गया।संपूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया चुनाव अधिकारी विनोद कुमार एवं सहायक चुनाव अधिकारी देवेंद्र सिंह की देखरेख में शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न हुई।दोनों अधिकारियों ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों को विधिवत निर्वाचित घोषित किया।नवनिर्वाचित अध्यक्ष विकास तिवारी ने निर्वाचन के उपरांत सभी मतदाताओं, निदेशकों एवं सहकारी परिवार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत सहकारिता के मूल्यों,पारदर्शिता और टीम भावना की जीत है।उन्होंने कहा कि संस्था को और अधिक सशक्त,पारदर्शी एवं सदस्य हितैषी बनाने के लिए सभी साथियों के सहयोग से निरंतर कार्य किया जाएगा।
