हरिद्वार। समाजवादी पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महंत शुभम गिरी की अध्क्षता में झबरेड़ा विधानसभा के ग्राम खाता खेड़ी में महर्षि वाल्मीकि मंदिर परिसर में पीडीए बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान अरविंद वाल्मीकि एवं सुनील प्रधान के नेतृत्व में दर्जनों ग्रामीणों ने सपा की सदस्यता ग्रहण की।बैठक में कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महंत शुभम गिरी ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया।महंत शुभम गिरी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार की नीतियों से पीडीए समाज को सर्वाधिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हैं।युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है।बरोजगारी के साथ महंगाई भी तेजी से बढ़ रही है।उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में सपा जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाएगी और सरकार गठन में प्रमुख भूमिका निभाएगी।महेंद्र प्रसाद यादव ने विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को जिताने का आह्वान किया।इस अवसर पर रविंदर चौधरी,सब्नूर कुरैशी,सुनील कुमार,रमेश,मुन्नू,जनक कुमार,सावन कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *