हरिद्वार। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला एवं मंडल पदाधिकारियों की परिचय बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति तय करने पर विचार विमर्श किया गया।जिला मीडिया प्रभारी शाहनवाज शाह के संयोजन में हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनीश गौड़ ने कांग्रेस पर अल्पसंख्यकों में भ्रातियों फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता मजबूती के साथ राज्य एवं केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार बेहतर तरीके से करें। विपक्ष के बेबुनियाद आरोपों के संबंध में भी जनता को जागरूक करें। भाजपा पार्टी में ही सभी वर्गों का समान रूप से विकास हो सकता है।मोर्चा के जिला अध्यक्ष एजाज हसन ने कहा कि कांग्रेस अल्पसंख्यक समाज को गुमराह करने का काम कर रही है। अनर्गल झूठे प्रोपेगेंडा के साथ लोगों को भ्रमित किया जा रहा है।एजाज हसन ने कहा कि सभी वर्गो के हित भाजपा में ही सुरक्षित हैं।प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समान रूप से सभी वर्गों को मिल रहा है।आगामी चुनाव को लेकर सभी एकजुट होकर भाजपा के प्रचार प्रसार में योगदान दें।इस दौरान शाहनवाज अब्बासी ने अतिथियों का स्वागत कर आभार जताया।इस दौरान अफजल अली,नसीम सलमानी,निर्मल सिंह,अब्दुल शमी,शाहनवाज अब्बासी,कलीम अंसारी,मुसर्रत अली ,मुरसलीन,मुकर्रम अली,जहीर हसन,चौधरी नसीम,उम्मीद हसन,अशरफ अली,इब्ने हसन आदि मौजूद रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *