हरिद्वार। उत्तराखंड टेक्निकल विश्वविद्यालय की कुलपति,प्रो.तृप्ता ठाकुर ने गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय की कुलपति प्रो.प्रतिभा मेहता लूथरा से शिष्टाचार भेंटकर दोनों विवि के मध्य भविष्य में शैक्षणिक,अनुसंधान एवं नवाचार आधारित सहयोग को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर विस्तृत चर्चा की।इस अवसर पर विद्यार्थियों एवं शिक्षक विनिमय कार्यक्रम,संयुक्त अनुसंधान परियोजनाओं,संकाय विकास कार्यक्रम,कार्यशालाओं,सेमिनारों तथा तकनीकी एवं नवाचार गतिविधियों के आयोजन जैसे विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।कुलपति प्रो.तृप्ता ठाकुर ने कहा कि दोनों विश्वविद्यालयों के बीच बेहतर सामजस्य शिक्षा के क्षेत्र में भविष्य में शिक्षा,अनुसंधान,नवाचार,भारतीय ज्ञान परंपरा तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के क्षेत्र में अनेक संयुक्त पहलों का मार्ग प्रशस्त करेगा और उत्तराखण्ड में उच्च एवं तकनीकी शिक्षा को नई दिशा प्रदान करेगा।इस अवसर पर संकायाध्यक्ष,इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी संकाय के प्रो.मयंक अग्रवाल ने कुलपति,प्रो.तृप्ता ठाकुर को इंजीनियरिंग परिसर का भ्रमण करते हुए संकाय में चल रहे पाठ्यक्रमों की जानकारी दी।प्रो.तृप्ता ठाकुर ने इंजीनियरिंग एवं तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में दोनों संस्थानों के मध्य संयुक्त कार्यक्रमों एवं सहयोगात्मक गतिविधियों के आयोजन पर सकारात्मक सहमति व्यक्त की।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *