हरिद्वार। डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावपूर्ण नमन किया।जगजीतपुर स्थित भाजपा जिला कार्यालय में डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी को नमन करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि,डॉ.मुखर्जी भारतीय जनसंघ के संस्थापक और इस देश की एकता-अखंडता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले महान राष्ट्रभक्त थे।उन्होंने जम्मू-कश्मीर से धारा-370 हटाने के लिए संघर्ष किया और नारा दिया-एक देश में दो विधान,दो निशान,दो प्रधान नहीं चलेंगे,नहीं चलेंगे।बिना परमिट के जम्मू-कश्मीर में प्रवेश करके उन्होंने गिरफ्तारी दी और वहीं रहस्यमय परिस्थितियों में उनका बलिदान हो गया।उनके बलिदान और प्रधानमंत्री मोदी के दृढ़ संकल्प के कारण ही आज धारा-370इतिहास बन चुकी है और कश्मीर से कन्याकुमारी तक एक भारत,श्रेष्ठ भारत का सपना साकार हुआ है।दर्जाधारी राज्यमंत्री देशराज कर्णवाल ने कहा कि,डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी मां भारती के सच्चे सपूत और प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक थे।देश की एकता और अखंडता के लिए उन्होंने नेहरू मंत्रिमंडल से मंत्री के पद को त्याग दिया।वे केवल एक नेता नहीं, बल्कि एक विचार थे।उन्होंने शिक्षा,उद्योग और राष्ट्रवाद के क्षेत्र में जो योगदान दिया,वह अविस्मरणीय है।कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाए रखने के लिए उन्होंने जो सर्वाेच्च बलिदान दिया,उसे यह देश कभी नहीं भूल सकता।इस अवसर पर जिला महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट,जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा,आशु चौधरी,तरुण नय्यर,विनीत जोली,अरविंद कुशवाह ा,धर्मेंद्र सिंह चौहान,नकली राम सैनी,लक्ष्मण सिंह नागर,सूर्यकांत सैनी,धर्मेंद्र चौधरी, लोकेश पाल ,सतीश कुमार,रजनीश चौधरी,सचिन आर्य,राहुल शर्मा,संदीप प्रधान,यादराम वालिया,आकाश चौहान,विकास पावर,पंकज बागड़ी,दीपक गुप्ता,दीपांशु शर्मा,मनन,सहित भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *