हरिद्वार। राष्ट्रीय व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष विनीत धीमान ने प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी से विचार विमर्श कर व्यापारी नेता गौरव पाल को जिला अध्यक्ष युवा व्यापार मंडल घोषित कर उनसे जल्दी ही कार्यकारिणी घोषण के लिए आग्रह भी किया।इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलकर जल्दी ही पुनःव्यापारी आयोग की मांग को उठाया जाएगा। प्रशासन और व्यापारी के बीच कभी अतिक्रमण के नाम पर कभी प्लास्टिक के नाम पर कभी अन्य मामलो में टकराव हो जाता है। ऐसे में व्यापारी आयोग व्यापारी और सरकार के बीच सेतु का कार्य करेगे।राष्ट्रीय व्यापार मंडल वर्षों से इस मांग को उठा रहा है।अब जबकि प्रदेश और देश में सबकी सुनने वाली सरकार है तो व्यापारी को उम्मीद जगी है कि अब ये आयोग बन सकता है।नवनियुक्त युवा जिला अध्यक्ष गौरव पाल ने कहा कि राष्ट्रीय व्यापार मंडल युवा व्यापारियों की पहली पसंद बन गया है,हर संकट के समय राष्ट्रीय व्यापार मंडल व्यापारी के साथ कंधे से कंधा मिलकर खड़ा रहता है। प्रदेश में सब से बड़ा व्यापार मंडल आज राष्ट्रीय व्यापार मंडल बन गया। प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी व जिला अध्यक्ष विनीता धीमान ने जिस सोच के साथ मुझको ये जिम्मेदारी दी है मैं उसका मेहनत और लगन से निर्वहन करते हुए युवा व्यापारी को संगठन से जोडं़ूगा। अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष विनीता धीमान ने कहा कि व्यापारी आयोग की माँग को अब तेज किया जाएगा और सरकार से इसके लिए जल्दी ही मिलने बात की जाएगी। इस अवसर पर शहर अध्यक्ष ज्वालापुर पार्षद हरविंदर सिंह, युवा व्यापारी नेता पुष्पेंद्र गुप्ता, अरविंद कुमार, संजीव कुमार ,विजय धीमान आदि उपस्थित रहे।
