सहारनपुर। जनपदभर में दीपावली का पर्व बड़े ही हर्षाेल्लास व उमंग के साथ मनाया गया। इस दौरान लोगों ने मां लक्ष्मी, गणेश का पूजन कर सुख स्मृद्धि की कामना की और एक-दूसरे को उपहार देकर पर्व की बधाई दी। इस दौरान जमकर आतिशबाजी की गई, जिससे देर रात तक आकाश सतरंगी आतिशबाजी से गुंजायमान रहा।
दीपावली पर्व जनपदभर में हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। प्रत्येक घर में दीपावली पर्व को लेकर सुबह से ही बड़ी धूम थी। प्रातःकाल लोगों ने अमावस्या का पूजन कर अपने पितृों का भाव पूर्ण स्मरण किया। देर शाम मां लक्ष्मी व भगवान गणेश की पूजा अर्चना कर सुख स्मृद्धि की कामना की। पर्व को लेकर बच्चों में विशेष उत्साह बना था। पूजा अर्चना के पश्चात लोगों ने एक-दूसरे को उपहार, मिठाई व अन्य गिफ्ट आईटम भेंटकर पर्व की बधाई दी। छोटो ने बड़ों के पैर छूकर आशीर्वाद प्राप्त किया और सभी के लिए सुख स्मृद्धि की कामना की गई। सुबह से ही दीपावली पर्व को लेकर आतिशबाजी का दौर शुरू हुआ, जो देर रात तक जारी रहा। पिछले वर्षों की तरह इस बार भी प्रदुषण मुक्त दीपावली बनाये जाने का सपना अधूरा ही रह गया। देर रात तक बमों के तेज धमाकों की आवाजें चारों ओर गूंजती रहीं और पूरा का पूरा शहर देखते-देखते बारुद के धुंए से घिर गया। कई लोगों ने अपने मुंह और नाक पर कपड़ा बांधकर पर्यावरण में फैले बारुद के धुंए से अपना बचाव किया, तो वहीं कई लोगों ने सांस लेने में भी दिक्कत महसूस की। इसके बावजूद दीपावली पर्व पूरे हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *