सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता से करे संबंधित अधिकारी
हरिद्वार। जनपदवासियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ.ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में दर्ज विभिन्न विभागों से संबंधित 73शिकायते/समस्याएं में से 41समस्याओं का मौके पर निराकरण कर शेष समस्याओं को निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित कर दिया।जनसुनवाई कार्यक्रम में राजस्व,भूमि,विवाद, राशन कार्ड,विद्युत,पेयजल,पुलिस विभाग अतिक्रमण आदि से संबंधित ज्यादात्तर समस्याएं रही। मुख्य विकास अधिकारी डॉ.ललित नारायण मिश्र ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनसुनवाई में जनता द्वारा जो भी समस्याएं दर्ज कराई जा रही है उन समस्याओं को त्वरित एवं समयबद्धता के साथ निराकरण करना सुनिश्चित करे।इसमें किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही एवं शिथिलता नहीं बरती जानी चाहिए,शिथिलता बरती जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध आवश्यक करवाई सुनिश्चित की जाएगी।उन्होंने यह भी निर्देश दिए है कि जिन शिकायतों पर स्थलीय निरीक्षण किया जाना है संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय के साथ स्थलीय निरीक्षण कर समस्या का समाधान करना सुनिश्चित करे।उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए है कि जो भी शिकायते जनसुनवाई में दर्ज हो रही है,उनको सभी अधिकारी संवेदनशीलता के साथ निस्तारण करना सुनाश्चित करें।बैठक में सीएम हेल्पलाइन में दर्ज समस्याओं की समीक्षा करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि सीएम हेल्प लाइन में दर्ज शिकायतों को सभी अधिकारी संवेदनशीलता के साथ निराकरण करना सुनिश्चित करे।उन्होंने निर्देश दिए है कि 36दिन से अधिक जो भी शिकायते लंबित है उनका निराकरण तत्परता से करना सुनिश्चित करे।जिसमें एल 1पर 535शिकायतें तथा एल 2 पर 132शिकायतें निस्तारण हेतु लंबित है,जिन्हें शीघ्र निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।बैठक मे अपर जिलाधिकारी प्रशासन जितेंद्र कुमार, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वैभव गुप्ता,मुख्य शिक्षा अधिकारी नरेश कुमार हल्दियानी ,जिला अर्थ संख्या आधिकारी नलिनी ध्यानी,सहायक आयुक्त खाद्य महिमानंद जोशी,अधिशासी अभियंता विद्युत दीपक सैनी,जिला जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल,डीओ पीआरडी प्रमोद चंद पांडे,सहायक निर्देशक मत्स्य विभाग गरिमा मिश्रा,मुख्य उद्यान अधिकारी तेजपाल सिंह,जिला क्रीड़ा अधिकारी शबाली गुरूंग,स्वजल चंद्रकांत मणि त्रिपाठी सहित जिला स्तरीय सम्बन्धित अधिकारी एवं फरियादी मौजूद रहे।
