डाo एम ए तोमर
मुजफ्फरनगर।मुजफ्फरनगर कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन द्वारा जिला परिषद मार्केट स्थित मैक्स एंटरप्राइजेज पर एक सभा का आयोजन किया गया जिसमें संगठन के विस्तार की दिशा में दवा व्यापारियों को सदस्यता ग्रहण कराई गई।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुभाष चौहान ने विनेश मदान और अभय सिंघल का फूलमालाओं से स्वागत किया।सभा में दवा पोर्टल से जुड़ी तकनीकी खामियों और गोदाम लाइसेंस के रिन्यूवल में आ रही परेशानियों पर चर्चा की गई। संगठन ने सभी दवा व्यापारियों से अपील की कि वे बिना बिल के कोई भी दवा न खरीदें या बेचें तथा नारकोटिक दवाओं के लेन-देन का पूरा ब्यौरा सुरक्षित रखें।संगठन के अध्यक्ष सुभाष चौहान ने कहा कि किसी भी दवा व्यापारी का अधिकारियों द्वारा शोषण नहीं होने दिया जाएगा।यदि कोई अधिकारी दवा व्यापारी को अनावश्यक रूप से परेशान करता है, तो संगठन उसका कड़ा विरोध करेगा।उन्होंने बताया कि सरकार जनवरी माह से नया दवा पोर्टल शुरू करने जा रही है जिस पर सभी नारकोटिक दवाओं की खरीद-बिक्री का विवरण दर्ज करना अनिवार्य होगा।इस मौके पर संगठन के संस्थापक चेयरमैन प्रमोद मित्तल,डॉ. आर.के. गुप्ता,सुधीर मटरोजा,मनोज गर्ग,सुधीर त्यागी,सतीश तायल,पंकज तनेजा,सचिन त्यागी, दिव्य प्रताप सोलंकी,संदीप कुमार और मुकेश शर्मा सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *