सहारनपुर। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के आह्वान पर पूरे देश में टीईटी अनिवार्यता के विरोध में देश के सभी जिला मुख्यालयों पर प्रधानमंत्री, केंद्रीय शिक्षा मंत्री, मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन जिला अधिकारी को दिया गया। उसी क्रम में जनपद सहारनपुर में भी जिला अध्यक्ष चैधरी रविन्द्र पंवार के नेतृत्व में हजारों की संख्या में शिक्षक हकीकत नगर धरना स्थल में इकट्ठे हुए वह वहां से पैदल चलते हुए जिला अधिकारी कार्यलय पर पहुँच कर सिटी मजिस्ट्रेट को को ज्ञापन दिया।
जिला अध्यक्ष चैधरी रविन्द्र पंवार ने कहा कि देशभर के लाखों शिक्षकों में वर्तमान समय में गहरी चिंता, पीड़ा एवं असुरक्षा की भावना व्याप्त है। इसका कारण 23 अगस्त 2010 को राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (छब्ज्म्) द्वारा जारी शिक्षक पात्रता परीक्षा (ज्म्ज्) संबंधी अधिसूचना एवं केंद्र सरकार द्वारा आरटीई एक्ट के सेक्शन 23(2) में दिनांक 9 अगस्त 2017 को किए गए संशोधन तथा उसके संदर्भ में माननीय सर्वाेच्च न्यायालय द्वारा दिनांक 1 सितंबर 2025 एवं पुनर्विचार याचिका में 29 मई 2026 को दिए गए निर्णय से उत्पन्न परिस्थितियाँ हैं, जिनके कारण वर्ष 2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों एवं उत्तर प्रदेश में टीईटी लागू होने की दिनांक 27 जुलाई 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों के सेवा हितों एवं भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका व्यक्त की जा रही है।
’जिला महामंत्री वैभव चैहान ने कहा कि’ देश के विभिन्न राज्यों में वर्ष 2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों एवं उत्तर प्रदेश में टीईटी लागू होने की दिनांक 27 जुलाई 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों की नियुक्तियाँ उस समय प्रभावी नियमों एवं पात्रताओं के अनुरूप पूर्णतः वैध थीं।
बाद में निर्धारित पात्रता अथवा योग्यता मानदण्डों को पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर लागू करना न्यायोचित प्रतीत नहीं होता।
दशकों से सेवा दे रहे शिक्षकों के अनुभव, कार्यकुशलता एवं योगदान को समुचित महत्व दिया जाना चाहिए।
लाखों शिक्षकों एवं उनके परिवारों के भविष्य को अनिश्चितता में डालना शिक्षा व्यवस्था की स्थिरता एवं शिक्षकों के मनोबल दोनों को प्रभावित करेगा।
ज्ञापन देने वालों में अमित कुमार रामपुर मनिहारन, सुरेश कुमार, बलियाखेड़ी, श्री योगेंद्र मलिक देवबंद, विनय कुमार नागल, शिवकुमार नकुड, अरुण कुमार ननौता, जगवीर सिंह सरसावा, अशोक रावल सढौली कदीम , पुष्कर कंबोज मुजफ्फराबाद, संदीप सैनी गंगोह, श्रीमति प्रेरणा गुप्ता नगर, विमल किशोर पुवारका, पंकज कुमार, जगबीर सिंह,मोव मेहताब, मनीष कुमार, राजेश कुमार, हरिमोहन शर्मा, नारायण सिंह, राजेंद्र कुमार, अजय कोहली, श्रीमती सविता यादव, विनोद कुमार, विकास कुमार, राजेश कुमार, सुभाष कुमार,चंद्रकांत गौरव शर्मा, अनिल गुप्ता, मिशा, नीरज मोर्या, उमा चैधरी, ललित कुमार, हेमलता, मो.रिजवान, मीनू सैनी, कविंद्र पाल सिंह, अमित नागर, रोबिन मित्तल, सीमा सिंह, वीरपाल जी, सतेंद्र मलिक, अजय शर्मा, महाकार सिंह, सोनू, भावना त्यागी, जुनेश, राज सिंह, पुष्पा रानी, कीर्ति, निरज पंवार, श्रद्धा वर्मा, अंजुलिका सैनी, आदि हजारों शिक्षक उपस्थित रहे।
