सहारनपुर में आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने कलेक्ट्रेट में शांति समिति और आयोजकों के साथ बैठक की। डीएम ने दो टूक शब्दों में कहा कि त्योहार केवल पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार ही मनाया जाएगा और किसी भी नई परंपरा की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने निर्देश दिए कि ताजिया और अलम सिर्फ निर्धारित रूटों से ही निकाले जाएं। इसके साथ ही बिजली, सफाई और स्वास्थ्य विभाग को मुस्तैद रहने और सोशल मीडिया पर अफवाहों से बचने की हिदायत दी गई। बैठक में मौजूद आयोजकों ने भी गंगा-जमुनी तहजीब को बरकरार रखते हुए प्रशासन को पूर्ण सहयोग और शांतिपूर्ण आयोजन का भरोसा दिया।

अजीम अख्तर
दैनिक मानव जगत

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *