हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) द्वारा 14जून को आयोजित की जाने वाली स्नातक स्तरीय पदों की लिखित प्रतियोगी परीक्षा के सफल एवं सुचारु संचालन के संबंध में विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई।बैठक में उन्होंने सभी नोडल/जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट को अवगत कराया गया कि उक्त परीक्षा जनपद हरिद्वार के 53परीक्षा केंद्रों पर प्रातः 11ः00 बजे से अपराह्न 01ः00 बजे तक आयोजित की जाएगी।परीक्षा को निष्पक्ष,शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने हेतु व्यापक प्रशासनिक एवं पुलिस व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने निर्देश दिए कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर मूलभूत सुविधाएं जैसे पेयजल,स्वच्छता, विद्युत,बैठने की समुचित व्यवस्था एवं अभ्यर्थियों के लिए सुगम प्रवेश-निकास सुनिश्चित किया जाए। सभी केंद्रों पर समय से पूर्व तैयारी पूर्ण कर ली जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।परीक्षा के सफल संचालन हेतु जनपद स्तर पर नोडल अधिकारी (परीक्षा),जोनल मजिस्ट्रेट एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है,जो आपसी समन्वय स्थापित करते हुए परीक्षा को सकुशल संपन्न कराएंगे।संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं।उन्होंने एसएसपी को निर्देशित किया कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखने हेतु प्रत्येक केंद्र पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए।संवेदनशील केंद्रों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।परीक्षा से पूर्व से ही होटल,लॉज, गेस्ट हाउस,कोचिंग संस्थानों आदि की सघन जांच की जाएगी,ताकि किसी भी प्रकार की नकल/अनुचित गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।उन्होंने सभी को स्पष्ट निर्देश दिए है कि परीक्षा से एक दिन पूर्व प्रत्येक परीक्षा केंद्र का पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा संयुक्त निरीक्षण किया जाएगा तथा सीसीटीवी,जैमर एवं अन्य सुरक्षा उपकरणों की कार्यशीलता की जांच सुनिश्चित की जाएगी।परीक्षा दिवस पर प्रातः 08ः00बजे से केंद्र परिसरों की सघन चेकिंग,सैनिटाइजेशन किया जाएगा।उन्होंने अभ्यर्थियों की प्रवेश के समय सघन तलाशी (फ्रिस्किंग) की व्यवस्था रहेगी,जिसमें पुलिस बल एवं महिला कर्मियों की तैनाती की जाएगी। सभी अभ्यर्थियों का प्रवेश केवल मुख्य द्वार से ही कराया जाएगा,अनधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि परीक्षा के दौरान धारा 163का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।उन्होंने सभी अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का समयबद्ध एवं जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करने के निर्देश दिए।बैठक में जॉइन्ट मजिस्ट्रेट रुड़की दीपम रामचंद्र सेठ,अपर जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार,मुख्य चिकित्सा अधिकारी आर.के.सिंह, एसपी ट्रैफिक निशा यादव,नगर मजिस्ट्रेट हर गिरी,नगर आयुक्त रुड़की गोपाल राम बिनवाल, उप जिलाधिकारी हरिद्वार योगेश मेहरा,मुख्य कोषाधिकारी अजय कुमार,सहायक परियोजना निर्देशक नलिनीत घिल्डियाल,जिला शिक्षा अधिकारी (प्रा.शि.)अमित कुमार चन्द सहित जिलास्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी सहित परीक्षा केंद्रों हेतु तैनात ऑब्जर्वर उपस्थित रहे।
