नईदिल्ली,08 जून। राष्ट्रीय पात्रता सह-प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) 2026 की पुनर्परीक्षा के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी तैयारी कर ली है। रिपोर्ट के मुताबिक, 21 जून को निर्धारित पुनर्परीक्षा के लिए भारतीय वायुसेना की मदद ली जाएगी। उसके विमान देश भर के 18 स्थानों से परीक्षा पैकेटों का परिवहन करेगी। भारतीय वायुसेना को प्रश्न पत्र के पैकेट ले जाने का काम सौंपा गया है ताकि इसमें किसी भी प्रकार की गड़बड़ी होने से बचा जा सके।
राष्ट्रीय टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने कहा कि परीक्षा का आयोजन भारत के 551 शहरों में और विदेश के 14 शहरों में आयोजित किया जाएगा। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक पेपर और पेन के जरिए होगी। रविवार को एजेंसी ने परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों की परीक्षा शहर सूची जारी कर दी। प्रवेश-पत्र 14 जून से जारी होंगे। एजेंसी ने कहा कि उसने उम्मीदवारों को उनके पसंदीदा परीक्षा केंद्र आवंटित करने का प्रयास किया है।
नीट-यूजी परीक्षा 3 मई को 22 लाख से अधिक छात्रों के लिए आयोजित हुई थी। इसके बाद पेपर लीक की खबर सामने आने पर एनटीए ने 12 मई को परीक्षा रद्द कर दी। मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपी गई, जिसने देश भर के अलग-अलग शहरों से कई लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें कोचिंग संचालक और प्रोफेसर भी शामिल हैं। पेपर लीक को लेकर पूरे देश में विरोध-प्रदर्शन देखने को मिल रहा है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *