हरिद्वार। नेस्ले इंडिया ने उत्तराखंड के एफडीए और नेशनल एसोसिएशन ऑफ स्ट्रीट वेंडर्स ऑफ इंडिया के साथ मिलकर राज्य में सर्व सेफ फूड परियोजना का विस्तार किया है। इस परियोजना के तहत,देहरादून,हरिद्वार,उत्तरकाशी,रुद्रप्रयाग,चमोली,पौड़ी गढ़वाल और टिहरी गढ़वाल सहित राज्य के 1500स्ट्रीट फूड विक्रेताओं को प्रशिक्षण देगा,जिससे प्रशिक्षित स्ट्रीट फूड विक्रेताओं की कुल संख्या 5,900से अधिक हो जाएगी।उद्घाटन समारोह में एफडीए के उपायुक्त गणेश कंडवाल,,अपर आयुक्त ताज बार सिंह,हरिद्वार के सहायक आयुक्त एम.एन.जोशी,आर.के.सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी,हरिद्वार और नेस्ले इंडिया की पंतनगर फैक्ट्री के फैक्ट्री मैनेजर अमित दुग्गल भी उपस्थित थे।सर्व सेफ फूड परियोजना से पहले ही 27राज्यों और 4 केंद्र शासित प्रदेशों में 1,20,000 से अधिक स्ट्रीट फूड विक्रेताओं को स्वास्थ्य,स्वच्छता,सुरक्षित खाद्य प्रबंधन,अपशिष्ट निपटान और उद्यमिता के बारे में शिक्षित करके लाभ मिल चुका है।प्रशिक्षण कार्यक्रम विक्रेताओं को खाद्य प्रबंधन प्रथाओं में सुधार करने के लिए आवश्यक ज्ञान प्रदान करता है।’नेस्ले इंडिया के सस्टेनेबिलिटी और सामाजिक पहलों के प्रमुख कुंवर हिम्मत सिंह ने कहा’,“नेस्ले इंडिया में, हम अपने उत्पादों तक ही सीमित न रहकर,पूरे देश में खाद्य सुरक्षा मानकों को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत हैं।प्रोजेक्ट सर्व सेफ फूड के माध्यम से, हम स्ट्रीट फूड विक्रेताओं को स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा का व्यावहारिक प्रशिक्षण देकर उनके कौशल और जागरूकता दोनों को मजबूत करते हैं।जैसे-जैसे हम इस पहल का विस्तार कर रहे हैं, हमें विश्वास है कि यह स्थायी व्यवहार परिवर्तन लाने के साथ-साथ उनके व्यवसायों के विकास और स्थिरता में भी सहायक होगा।”नेस्ले इंडिया ने 2016 में प्रोजेक्ट सर्व सेफ फूड की शुरुआत की थी और असम,आंध्र प्रदेश,अरुणाचल प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह,बिहार,छत्तीसगढ़,दिल्ली,गोवा,गुजरात,हरियाणा,हिमाचल प्रदेश,जम्मू और कश्मीर, झारखंड,कर्नाटक,केरल,मध्य प्रदेश,महाराष्ट्र,मणिपुर,मेघालय, मिजोरम,नागालैंड,ओडिशा, पुडुचेरी,पंजाब,राजस्थान,सिक्किम,तमिलनाडु,तेलंगाना,त्रिपुरा,उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड सहित विभिन्न राज्यों में स्ट्रीट फूड विक्रेताओं को प्रशिक्षित किया है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *